छत्तीसगढ़

दक्षिण विधानसभा में विकास की लहर: विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने किया ₹1.50 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन

अब रायपुर का विकास नहीं रुकेगा, जमता ने राज्य में विष्णु देव साय सरकार और शहर में मीनल चौबे को चुना, यह काम करने वाली सरकार है, पूर्ववर्ती सरकार समस्या पैदा करने, काम लटकाने वाली थी- दक्षिण विधायक सुनील सोनी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर नगर निगम में विगत 15 साल से लंबित विकास कार्य हमारी सरकार करवा रही है, नागरिक पानी की बूंद बूंद बचायें एवं वर्षा जल संचय करने रेन वाटर हार्वेस्टिंग सभी लोग अपने घरो में करवाये -महापौर मीनल चौबे की पुनः विनम्र अपील*

नए विकास कार्य गुणवत्तायुक्त हों, इस हेतु जनता सहभागी बने और कार्य निरीक्षण करे- सभापति सूर्यकान्त राठौड़

रायपुर – आज रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर निगम जोन कमांक 6 अंतर्गत मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड क्रमांक 59 के विभिन्न 19 स्थानों पर नवीन सीसी रोड, नाली, पुलिया निर्माण सहित विविध विकास कार्यों को एक करोड़ 8 लाख रूपये से अधिक की स्वीकृत लागत में शीघ्र करने हेतु और शहीद पंकज विक्रम वार्ड क्रमांक 58 में वार्ड में पहुंचकर 4 विभिन्न स्थानो पर नई सीसी रोड, नाली, पुलिया आदि के लगभग 41 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन करते हुए रायपुर दक्षिण विधायक  सुनील सोनी ने नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित पहुंचकर दो वार्डो में लगभग एक करोड़ 50 लाख रूपये के नए विकास कार्यों के भूमिपूजन की नागरिको को शानदार सौगात दी।
रायपुर दक्षिण विधायक  सुनील सोनी ने ने महापौर मीनल चौबे सहित रायपुर नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ के साथ मिलकर रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम जोन 6 अंतर्गत मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड 59 क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न 19 स्थानों पर नई सीसी रोड, नाली, पुलिया एवं अन्य विविध नए विकास कार्यों का लगभग एक करोड़ 8 लाख रूपये की लागत से श्रीफल फोडकर एवं कुदाल चलाकर कार्यारंभ करते हुए भूमिपूजन करवाकर शानदार सौगात दी।
रायपुर दक्षिण विधानसभा अंतर्गत नगर निगम जोन 6 अंतर्गत शहीद पंकज विक्रम वार्ड क्रमांक 58 क्षेत्र अंतर्गत लगभग 41 लाख रू.के नई सीसी रोड, नाली, पुलिया एवं अन्य विकास कार्यों का वार्ड 58 में विभिन्न 4 स्थानों पर भूमिपूजन किया गया एवं जोन 6 अंतर्गत मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड और शहीद पंकज विक्रम वार्ड में लगभग एक करोड़ 50 लाख रूपये के नए विकास कार्य शीघ्र जनहित में जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से अधोसंरचना मद, रायपुर दक्षिण विधायक निधि, नगर निगम सामान्य मद निधि से करवाए जायेंगे.
नगर निगम जोन 6 अंतर्गत रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 2 वार्डों में लगभग एक करोड़ 50 लाख के विभिन्न 23 स्थानों पर नये विकास कार्यों के भूमिपूजन के अवसर पर रायपुर दक्षिण विधायक  सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे सहित नगर निगम सभापति  सूर्यकान्त राठौड़, एमआईसी सदस्य  अमर गिदवानी,मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड पार्षद अंजलि जितेन्द्र गोलछा, शहीद पंकज विक्रम वार्ड पार्षद स्वप्निल मिश्रा, जोन 6 अध्यक्ष  बद्री प्रसाद गुप्ता,जोन 10 जोन अध्यक्ष  सचिन बी मेघानी, पार्षद  रमेश सपहा  प्रमोद कुमार साहू,पूर्व नेता प्रतिपक्ष  सुभाष तिवारी, मण्डल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी,  सतीश छुगानी, सामाजिक कार्यकर्त्ता  राकेश सिंह,  राज गायकवाड, नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर  हितेंद्र यादव, , कार्यपालन अभियंता दिनेश सिन्हा सहित बड़ी संख्या में मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड एवं शहीद पंकज विक्रम वार्ड के रहवासी गणमान्यजनों महिलाओ, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवयुवकों, वरिष्ठ नागरिको बच्चों की उपस्थिति रही।
रायपुर दक्षिण विधायक  सुनील सोनी ने इस अवसर पर कहा कि राजधानी शहर रायपुर के विकास में धनराशि की कोई कमी नहीं है, कारण कि जनता ने इस बार राज्य में विष्णु देव साय सरकार और रायपुर शहर में महापौर मीनल चौबे की शहर सरकार को चुना, ये सरकार काम करने वाली सरकार है, पूर्ववर्ती सरकार समस्या पैदा करने वाली और काम लटकाने वाली थी । रायपुर दक्षिण विधायक ने कहा कि उन्होंने कहा था कि वे मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड में 50 लाख रू से अधिक के नए विकास प्रारम्भ करवाएंगे, उन्होंने आज एक करोड़ 8 लाख रू से अधिक लागत के नए विकास कार्य प्रारम्भ करवाकर अपना वादा पूरा कर दिया है, सभी नये विकास कार्य समय सीमा में एवं गुणवत्ता से करवाये जाये। उन्होने नागरिको से गर्मी में पानी बधाने एवं वार्ड को स्वच्छ रखने और आदर्श वार्ड बनाने सहभागी बनने की विनम्र अपील की।
महापौर मीनल चौबे ने कहा कि विगत 15 साल से रायपुर नगर निगम की तीन पूर्ववर्ती सरकारों के समय अमजनों के जो कार्य लंबित थे, उन्हें हमारी सरकार करवा रही है,प्रत्येक वार्ड में नये विकास कार्य करवाने राशि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और उपमुख्यमंत्री  अरूण साव ने रायपुर नगर निगम को प्रस्ताव पार्षदों की मांग पर भेजने पर स्वीकृत की है।
महापौर मीनल चौबे ने रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी को रायपुर दक्षिण के वाढों में नये विकास कार्य करवाने पर्याप्त राशि नगर निगम को शासन से दिलवाने हेतु हार्दिक धन्यवाद दिया। महापौर ने नागरिको को नये विकास कार्यों की बधाई दी एवं नागरिको से नगर निगम की ओर से गर्मी में पानी की प्रत्येक बूंद बचाने एवं वर्षा जल संचय करने सभी घरो में रैन वाटर हार्वेस्टिंग करवाने की अपील की। महापौर ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार आने एवं नगर निगम रायपुर में नई निगम परिषद आने के बाद रायपुर के सभी वाढों में तेजी से विकास कार्य करवाये जा रहे है।
मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड में एक करोड़ 8 लाख से अधिक लागत से नये विकास कार्य प्रारंभ करने पर वार्ड पार्षद अंजलि जितेन्द्र गोलछा और शहीद पंकज विक्रम वार्ड में लगभग 41 लाख की लागत से नये विकास कार्य प्रारंभ करने पर वार्ड पार्षद श्रीमती स्वप्निल मिश्रा ने रायपुर दक्षिण विधायक  सुनील सोनी एवं महापौर मीनल चौबे एवं सभापति  सूर्यकान्त राठौड़ को सभी वार्डवासी नागरिको की ओर से मंच से हार्दिक धन्यवाद दिया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका