छत्तीसगढ़

श्रीमती लीना साहू सूर्यनगर गोगांव में प्रधानमंत्री आवास योजना में मिले पक्के मकान को अपने जीवन में मानती हैँ ईश्वरीय अनुकम्पा की तरह

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लीना साहू कहती हैँ उनकी निजी अस्वस्थता के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना में मिला मकान सिर्फ घर नहीं , बल्कि हमारे जीवन में साहस, स्थिरता और बेटियों के सुरक्षित भविष्य का भरोसा है

रायपुर – प्रधानमंत्री आवास योजना ने हमें सिर्फ घर नहीं दिया है, बल्कि इसने हमें निजी अस्वस्थता के मध्य हमारे जीवन में साहस, स्थिरता और हमारी बेटियों के सुरक्षित भविष्य का भरोसा दिया है. इसलिए यह हमारे जीवन में ईश्वरीय अनुकम्पा की तरह है.

यह कहना है राजधानी शहर रायपुर के नगर पालिक निगम के संत कबीर दास वार्ड क्रमांक 3 क्षेत्र अंतर्गत सूर्यनगर गोगांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दीनदयाल योजना अंतर्गत बनायी गयी महिला स्वसहायता समूह की सदस्य के रूप में ऋण प्राप्त कर योजना में हितग्राही अंशदान का सदुपयोग कर अपने पक्के मकान का स्वप्न साकार करने वाली महिला श्रीमती लीना साहू का..
प्रधानमंत्री आवास योजना में पक्का घर प्राप्त करके लाभान्वित हितग्राही श्रीमती लीना साहू कहती हैँ अब जब वे प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत प्राप्त हुए पक्के मकान की छत के नीचे बैठती हैँ, तो इससे उन्हें दिल से काफी सुकून मिलता है. पहले वे अपनी निजी अस्वस्थता के चलते जीवन में साईकिल पर गली – गली घर – घर घूमकर निजी मनिहारी कार्य का छोटा सा व्यवसाय कार्य करने के दौरान भी अपनी निजी अस्वस्थता के चलते निरन्तर अत्यंत असुविधा का अहसासती थीं और उन्हें अपने और अपने परिवार में दोनों बेटियों के भविष्य को लेकर अज्ञात भय सा मन में व्याप्त हो गया था, जो अब प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्का मकान मिलने से पूरी तरह दूर हो गया है. इससे अब वे पूर्वपेक्षा और अधिक मजबूती से साहस के साथ अपना पारिवारिक दायित्व निर्वहन करते हुए अपनी दो बेटियों लगभग 26 वर्ष और लगभग 23 वर्ष के सुरक्षित और सुखी भविष्य को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैँ. उनका पक्का घर उनके लिए सिर्फ दीवारें नहीं हैँ, यह उनकी बेटियों के सम्मान, सुरक्षा सहित सुरक्षित भविष्य का भरोसा है, यह पक्का घर उनके और उनके परिवार के लिए वास्तव में परिवार पर ईश्वरीय अनुकम्पा की तरह है. वे और उनकी दोनों बेटियां उनका परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना में मिले पक्के सुरक्षित घर में अत्यंत प्रसन्न हैँ.
प्रधानमंत्री आवास योजना में पक्का मकान प्राप्त करके प्रसन्नचित्त हितग्राही श्रीमती लीना साहू ने भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव और रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त श्री विश्वदीप को हार्दिक धन्यवाद दिया है और स्पष्ट कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के कारण प्राप्त पक्के मकान में उनका परिवार वे और उनकी दोनों बेटियां सुरक्षित और खुश हैँ.
श्रीमती लीना साहू ने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना ने उन्हें और उनके परिवार को सिर्फ घर नहीं दिया है ,उन्हें और उनके परिवार को जीवन में साहस, स्थिरता और सुरक्षित भविष्य का भरोसा दिया है, जो उनके परिवार के लिए ईश्वरीय अनुकम्पा के समान है.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका