
टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत बोरियाखुर्द मार्ग एवं पुराना धमतरी रोड को जनहित में अभियान चलाकर करवाया गया अतिक्रमणमुक्त
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लगभग 10 से अधिक अवैध ठेलों, गुमटियों को हटाया गया और सडक पर व्यवसायरत सब्जी दुकानदारों को हटाया गया
रायपुर – आज रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप और यातायात एसपी श्री अजय कुमार के निर्देशानुसार एएसपी यातायात श्री विवेक शुक्ला, नगर निगम अपर आयुक्त नगर निवेश श्री पंकज के. शर्मा, नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, कार्यपालन अभियंता नगर निवेश श्री आशुतोष सिंह, नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर श्री मोनेश्वर शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री आशीष शुक्ला, सहायक अभियंता श्री योगेश यदु, श्री सुशील अहीर, उपअभियंता श्री अजय श्रीवास्तव, श्री राहुल थारानी सहित सम्बंधित यातायात पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग उड़न दस्ता, नगर निगम जोन क्रमांक 10 नगर निवेश विभाग की टीम के संबंधित अधिकारियों द्वारा राजधानी शहर नगर पालिक निगम रायपुर क्षेत्र अंतर्गत जोन क्रमांक 10 क्षेत्र अंतर्गत बोरियाखुर्द मार्ग और पूराना धमतरी रोड में टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत मार्ग क्षेत्र में राजधानी शहर के प्रमुख मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त करने व्यापक अभियान के अंतर्गत जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से सुगम और सुव्यवस्थित यातायात देने सभी दुकानदारों को एक बार पुनः स्पष्ट हिदायत दी गयी कि वे किसी भी हालत में सड़क पर कब्जा ना करें, अन्यथा की स्थिति में सड़क पर रखे उनके सभी सामानों की यातायात जाम की समस्या दूर करने जनहित में सख्तीपूर्वक तत्काल जब्ती कर ली जाएगी, इस स्थिति के निर्मित होने पर सम्बंधित कब्जाधारी दुकानदार स्वतः जिम्मेदार रहेंगे ।
आज चलाये गए जनहितकारी टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत जोन क्रमांक 10 अंतर्गत बोरियाखुर्द मार्ग और पुराना धमतरी रोड को कब्जामुक्त करने कड़ाई से व्यवस्था सुधारने लगभग 10 से अधिक अवैध ठेलों, गुमटियों को हटाने की कार्रवाई की गयी, वहीं क्षेत्र में सड़क पर बैठकर व्यवसायरत सब्जी दुकानदारों को कडाई के साथ मार्ग यातायात सुगम बनाने स्थल पर हटाने की कार्रवाई की गई।
टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत लगातार चलाये जा रहे अतिक्रमणरोधी अभियान से राजधानी शहर रायपुर के विभिन्न प्रमुख बाजार क्षेत्रों में भिन्न मुख्य मार्गो का यातायात निरन्तर सुगम और सुव्यवस्थित हो रहा है और इससे आमजनों को यातायात जाम की समस्या से मुक्ति सहित लगातार त्वरित राहत प्राप्त हो रही है।


