RADA
छत्तीसगढ़
Trending

नगरीय निकाय चुनाव परिणाम 2025 : लोरमी नगर पालिका में भाजपा के अध्यक्ष उम्मीदवार सुजीत वर्मा जीते

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका व 114 नगर पंचायत में हुए चुनाव के नजीजे आने शुरू हाे गए हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के प्रभाव क्षेत्र वाले मुंगेली जिले के लोरमी नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष उम्मीदवार सुजीत वर्मा ने 2456 मतों से जीत दर्ज कर ली है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इस चुनाव में लगातार प्रचार-प्रसार किया था। यहां कांग्रेस के अनिल दास पराजित हो गए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उल्लेखनीय है कि मुंगेली जिले के लोरमी नगर पंचायत को अरुण साव के उप मुख्यमंत्री बनने के बाद नगर पालिका का दर्जा मिला है। जहां पहले 15 वार्ड में नगर पंचायत में चुनाव होता था, लेकिन इस बार नगर पालिका क्षेत्र में कुल 18 वार्डों में चुनाव हुआ है। यहां पर 11 पार्षद भाजपा के, एक निर्दलीय सहित छह कांग्रेस उम्मीदवाराें ने जीत हासिल की है। जिनमें दाे भाजपा के पार्षद उम्मीदवार मतदान के पहले ही निर्विरोध चुने गए हैं। लोरमी में भाजपा जीत का जश्न मना रही है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका