RADA
मनोरंजन

बिग बॉस 18 का हिस्सा नहीं बनेंगी नताशा स्टेनकोविक, जानिए क्या है वजह 

नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 18 के ऑनएयर होने के दिन जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे फैंस की उत्सुकता बढ़ती ही जा रही है। अक्तूबर में ये शो ऑनएयर हो जाएगा, लेकिन कितनी तारीख से होगा मेकर्स ने इस पर अब तक आधिकारिक तौर पर मुहर नहीं लगाई है।इस सीजन में कौन से कंटेस्टेंट आएंगे और शो में धमाल मचाएंगे, ये भी जानने की एक्साइटमेंट लोगों में काफी है। बीते दिनों खबर आई थी कि इस सीजन को इंटरेस्टिंग बनाने के लिए बिग बॉस के मेकर्स ने क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक को भी शो के लिए अप्रोच किया है।हालांकि, उन्होंने इस शो में हिस्सा लेने से साफ-साफ इनकार कर दिया है। ऐसा उन्होंने क्यों किया है, इसकी वजह भी सामने आ चुकी है।
नताशा स्टेनकोविक पिछले काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ महीनों पहले उनके और हार्दिक पांड्या के अलग होने की काफी खबरें सामने आई थी। बाद में एक स्टेटमेंट जारी करके खुद हार्दिक-नताशा ने उन खबरों पर मुहर लगाई थी। उम्मीद जताई जा रही थी कि अगर नताशा बिग बॉस का हिस्सा बनी, तो वह इन मुद्दों पर भी बात करेंगी, लेकिन अब उन्होंने इस शो में आने से मना कर दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


बिग बॉस 18 खबरी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक्ट्रेस के शो में पार्टिसिपेट न करने की जानकारी शेयर की है। इस पोस्ट में ये दावा किया गया है कि नताशा ने अपने बेटे अगस्त्य की वजह से ये फैसला लिया है, क्योंकि वह अभी बहुत छोटा है फिलहाल अपना पूरा समय बेटे को देना चाहती हैं। नताशा और हार्दिक ने जब अपने सेपरेशन की खबर शेयर की थी, उसके बाद मॉडल और एक्ट्रेस अपने बेटे अगस्त्य के साथ कुछ समय के लिए सर्बिया चली गई थीं, जहां से कुछ तस्वीरें भी उन्होंने शेयर की थी। आपको बता दें कि हार्दिक और नताशा की मुलाकात एक क्लब में हुई थी, वहीं से दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। 31 मई 2020 को दोनों ने शादी की और 30 जून को उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका