RADA
उत्तराखण्ड
Trending

राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ने कोच पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

हरिद्वार । यहां होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों से पहले ही नाबालिग महिला हॉकी खिलाड़ी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खिलाड़ी ने अपने कोच पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : टीवीएस जुपिटर 110 2025, एक स्टाइलिश स्कूटर हुआ लॉन्च – Pratidin Rajdhani

करीब 10 साल पहले एक हॉकी खिलाड़ी ने भी स्टेडियम के एक अधिकारी पर शोषण का आरोप लगाया था। मामला सामने आते ही पीड़िता का मेडिकल काराकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें : नशे में लड़खड़ाकर धड़ाम से गिरीं मौनी रॉय,वीडियो हुआ वायरल

ये खबर भी पढ़ें : हेल्दी रहने के लिए WHO ने कुछ टिप्स शेयर किए

सिडकुल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग महिला हॉकी खिलाड़ी ने अपने कोच पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। कोच से भी पूछताछ शुरू कर दी गई। मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : अगर आपको भी पैसे आकर्षित करने हैं तो कीजिए ये वास्तु टिप्स – Pratidin Rajdhani

उल्लेखनीय है कि आगामी दिनों में रोशनाबाद में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होना है। जिसके लिए तैयारी चल रही है। खिलाड़ियों के भी रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में शिविर चल रहे हैं, जहां खिलाड़ियों को अभ्यास कराया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : स्क्विड गेम 2 का आ गया है नया सीज़न! क्या है नया इस बार – Pratidin Rajdhani

रविवार की रात पुलिस के होश तब उड़ गए जब एक नाबालिग महिला खिलाड़ी थाने पहुंची और उसने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि कोच ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया है।

ये खबर भी पढ़ें : OnePlus 13 सीरीज को भारत में 7 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा,फीचर्स के साथ लीक हुई कीमत

इसके तुरंत बाद पुलिस ने खिलाड़ी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और कोच को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई। थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : दिन का एक गाजर खाएं और देखें कमाल के फ़ायदे – Pratidin Rajdhani

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका