RADA
जॉब - एजुकेशन

नीट यूजी एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

नीट यूजी एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी 2024 एडमिट कार्ड (NTA NEET UG Admit Card) जारी कर दिया है. एनटीए ने परीक्षा से चार दिन पहले नीट यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव कर दिया है. इसे एनटीए की वेबसाइट https //exams.nta.ac.in/ neet/ पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है. इसके साथ ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एक नोटिस जारी किया है. इसमें नीट यूजी परीक्षा के बारे में जरूरी सूचना दी गई है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 24 अप्रैल को ही जारी कर दी थी. इसमें उम्मीदवार देख सकते हैं कि उनका परीक्षा सेंटर किस शहर में होगा.

5 मई को होगी नीट यूजी परीक्षा

नीट यूजी 2024 परीक्षा का आयोजन रविवार 5 मई को किया जाएगा. परीक्षा दोपहर दो बजे से से शाम 5 : 20 बजे तक होगी.

कैसे डाउनलोड करें नीट यूजी एडमिट कार्ड ?

नीट यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले https://exams.nta.ac.in/NEET/ पर जाना है. यहां अप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट करना है. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा. इसे डाउनलोड करके प्रिंट कर लेना है.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका