छत्तीसगढ़

नई सोच, नया जोश: जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड ने “दीक्षा आरंभ” से किया नए विद्यार्थियों का स्वागत

रायपुर, 18 जुलाई 2026: नए विद्यार्थियों को नेतृत्व, सामाजिक कार्यों और व्यक्तित्व विकास के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड ने 18 जुलाई 2026 को महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए “दीक्षा आरंभ” इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सार्वजनिक मार्ग पर स्टंटबाजी एवं चार सवारी करना पड़ा महंगा, यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की वैधानिक कार्रवाई

इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड की गतिविधियों, कार्यों और उनसे मिलने वाले अवसरों के बारे में बताना तथा उन्हें समाज के लिए काम करने और अच्छे लीडर बनने के लिए प्रेरित करना था।

यह कार्यक्रम पीपीपी जेएफआर राजेश अग्रवाल (पूर्व चेयरमैन, मैक) के मार्गदर्शन तथा चैप्टर इंचार्ज जेसी डॉ. ऋषि पांडेय, चैप्टर प्रेसिडेंट जेसी अर्क पीयूष पांडेय और चैप्टर सेक्रेटरी जेसी अनंत दुबे के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जेसी सदस्यों ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन, वीडियो और तस्वीरों के माध्यम से संगठन द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों, नेतृत्व कार्यक्रमों और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी।

सदस्यों ने नए विद्यार्थियों के साथ बातचीत और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उन्हें संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उन्हें बताया गया कि जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड से जुड़कर वे नेतृत्व, पब्लिक स्पीकिंग, इवेंट मैनेजमेंट, टीमवर्क, नेटवर्किंग और सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में अपने कौशल को बेहतर बना सकते हैं।

CGMSC का बड़ा एक्शन: सप्लाई में देरी पर 11 दवाइयां और इंजेक्शन ब्लैकलिस्ट, कंपनियों पर नहीं हुई कार्रवाई

कार्यक्रम को विद्यार्थियों का अच्छा प्रतिसाद मिला और कई विद्यार्थियों ने संगठन से जुड़ने में रुचि दिखाई।

“दीक्षा आरंभ” इंडक्शन प्रोग्राम नए विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक शुरुआत साबित हुआ, जिसने उन्हें नेतृत्व, सेवा और व्यक्तित्व विकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका