
5-सीटर सी-एसयूवी और ऑल न्यू 7-सीटर बी-एमपीवी लॉन्च करने को तैयार है निसान मोटर इंडिया
रायपुर । निसान मोटर इंडिया ने अपनी मौजूदा लाइन-अप में नई 7-सीटर बी-एमपीवी को शामिल करने का एलान किया है। कंपनी ने हाल ही में योकाहामा, जापान में हुए ग्लोबल प्रोडक्ट शोकेस में भारत के लिए तैयार अपने दो नए प्रोडक्ट प्रदर्शित किए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS : नवा रायपुर में अब ई-बसें चलेंगी, रायपुर से कनेक्टिविटी होगी आसान
यह भारतीय कारोबार को लेकर कंपनी की योजनाओं के अनुरूप है, जिसके तहत नए प्रोडक्ट्स को अपने ग्राहकों की बढ़ती महत्वाकांक्षाओं के अनुरूप आकार दिया जाएगा और ज्यादा ग्रोथ वाले सेगमेंट्स जैसे बी-एमपीवी और सी-एसयूवी में प्रोडक्ट्स को डिलीवर किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें : बॉलीवुड दीवाज़ के पर्पल सूट्स – स्टाइल जो आपका दिल जीत ले
यह कदम बी-एसयूवी सेगमेंट में कंपनी की मौजूदा पकड़ के अतिरिक्त उठाया जाएगा। अभी इस सेगमेंट में नई निसान मैग्नाइट के साथ कंपनी मजबूत स्थिति में है।
ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

निसान भारत के तेजी से बढ़ते बाजार में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने, घरेलू स्तर पर अपना प्रदर्शन सुधारने और निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में काम करती रहेगी। निसान के इस विस्तार की शुरुआत ऑल-न्यू 7-सीटर बी-एमपीवी के फर्स्ट टाइम ग्लोबल रिवील के साथ हुई। इसे भारतीय प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में ब्रांड न्यू एडिशन के रूप में वित्त वर्ष 25 में लॉन्च किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें : फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल में लाएं बदलाव
वित्त वर्ष 26 की शुरुआत में पहले से घोषित 5-सीटर सी-एसयूवी की लॉन्चिंग के साथ इस कदम को आगे बढ़ाया जाएगा। कंपनी ने आज भारतीयों के लिए दो नए ब्रांड की झलक दिखाई।
ये खबर भी पढ़ें : गर्मी से राहत, ठंडक का साथ – Symphony 27L Air Cooler – Pratidin Rajdhani
इससे दोनों प्रोडक्ट्स के डेवलपमेंट एवं टाइमलाइन को लेकर पुष्टि हुई है। निसान मोटर इंडिया भारतीय ग्राहकों के लिए बी/सी और डी-एसयूवी सेगमेंट में वित्त वर्ष 26 तक 4 प्रोडक्ट्स लॉन्च करने के रास्ते पर बढ़ रही है।
ये खबर भी पढ़ें : TVS Jupiter Vs Honda Activa : कौन है बेहतर ? – Pratidin Rajdhani

