RADA
अपराध

पुरानी रंजिश व व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा बना घटना कारण, आरोपी गिरफ्तार 

पुरानी रंजिश व व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा बना घटना कारण, आरोपी गिरफ्तार 

बिलासपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अजित सिंह पिता स्व. देवकुमार सिंहू उम्र 56 वर्ष निवासी गौर कालोनी महाराणा प्रताप नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.) का 7 मई को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 07.05.2024 को रात करीब 09.30 बजे करीबन प्रार्थी के पुत्र अक्षय को गुफरान अली, साजिद खान, मोहसीन खान व उनके एक अन्य साथी द्वारा हत्या करने के नियत से किसी धारदार नूकीली वस्तु व ईट से मारपीट कर चोट पहुॅचाये थे जिस पर अपराध पंजीबध्द कर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह को हालात से अवगत कराकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) उमेश प्रसाद गुप्ता से दिशा निर्देश पर एसीसीयु  व थाना सिरगिट्टी की टीम गठित कर आरोपियों का पतासाजी कर गुरफान अली, साजिद व मौसिन खान को पकडकर थाना लाकर पूछताछ करने पर अक्षय के साथ अपराध घटित करना स्वीकार किये। प्रकरण के आरोपियो से घटना मे प्रयुक्त एक धारदार चाकू व ईट जप्त कर तीनो आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से अवगत कराकर आज दिनांक 09.05.2024 को माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
नाम आरोपीगण – 1. गुरफान अली पिता फरमान अली उम्र 24 वर्ष पता यदुनंदन नगर तिफरा थाना  सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
                      2. साजिद खान पिता अब्दुल सलाम उम्र 21 वर्ष पता यदुनंदन नगर तिफरा थाना  सिरगिट्टी जिला बिलासपुर(छ.ग.)
                      3. मौसिन खान पिता फारून अहमद उम्र 24 साल सभी पता यदुनंदन नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका