RADA
छत्तीसगढ़

महानगरों की तर्ज पर रायपुर में भी सर्विस लेन को अतिक्रमण मुक्त पौधरोपण कर निखारेंगे

दक्षिण विधायक सुनील सोनी , महापौर मीनल चौबे,  एमआईसी सदस्य अमर गिदवानी ने पौधरोपण कार्य हेतु किया भूमिपूजन 

रायपुर । अब राजधानी शहर रायपुर में महानगरो की तर्ज पर रिंग रोड सर्विस लेन को कब्जामुक्त रखने सुन्दरता बढ़ाने किनारे मार्गविभाजक निर्माण कर पौधरोपण कार्य किये जायेंगे। आज रायपुर दक्षिण विधायक  सुनील सोनी ने नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर  मीनल चौबे, लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित वार्ड क्रमांक 56 के पार्षद एवं जोन 10 जोन अध्यक्ष  सचिन बी. मेघानी, निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष  अमर गिदवानी, पार्षद  विनय प्रताप सिंह ध्रुव,  विनय पंकज निर्मलकर, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश जैन, जोन 10 जोन कमिश्नर  विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता  आशीष शुक्ला सहित बडी संख्या में वार्डवासी गणमान्यजनों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवयुवको, आमजनों, जोन 10 के सम्बंधित अधिकारियो, कर्मचारियों की उपस्थिति में पचपेडीनाका सर्विस लेन क्षेत्र पहुंचकर श्रीफल फोडकर और कुदाल चलाकर लगभग 22 लाख रू. की स्वीकृत लागत से सर्विस लेन क्षेत्र को कब्जामुक्त रखने किनारे मार्ग विभाजक बनाकर पौधरोपण करते हुए सुन्दरता निखारने के कार्य का भूमिपूजन किया।
रायपुर दक्षिण विधायक  सुनील सोनी ने कहा कि यह बडी बात है नगर निगम रायपुर द्वारा सर्विस लेन को कब्जामुक्त रखने के लिये जोन 10 क्षेत्र में पचपेडीनाका सर्विस लेन 22 लाख रू. महापौर   मीनल चौबे के नेतृत्व में एवं वार्ड पार्षद जोन 10 अध्यक्ष  सचिन बी मेघानी के सतत प्रयासो से स्वीकृत किये है। एक समय था जब नगर निगम रायपुर में पार्षद के लिए वार्ड के विकास हेतु राशि महापौर से स्वीकृत करवाना कठिन कार्य हुआ करता था। अब रायपुर में महानगरो की तर्ज पर सर्विस लेन क्षेत्र को कब्जामुक्त रखने किनारे मार्गविभाजक बनाकर पौधरोपण किया जाकर सुन्दरता निखारी जायेगी। दक्षिण विधायक  सुनील सोनी ने सर्विस लेन के किनारे सुंदरता निखारने कार्य इस प्रकार डिजाईन अनुसार करवाने के निर्देश दिये कि उसके पश्चात वहाँ ठेला, गुमटी, वाहन न रखे जा सकें एवं साथ ही सतत माॅनिटरिंग कर सर्विस लेन में किनारे मार्ग विभाजक निर्माण और पौधरोपण होने के बाद कोई ठेला गुमटी वाहन सर्विस लेन मार्ग में खडा ना होने दिया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश जोन 10 जोन कमिश्नर  विवेकानंद दुबे को दिये। दक्षिण विधायक  सुनील सोनी ने इस कार्य हेतु महापौर  मीनल चौबे के नेतृत्व सहित वार्ड पार्षद व जोन 10 जोन अध्यक्ष  सचिन बी. मेघानी के सतत प्रयासो को सराहा।
महापौर  मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर में महानगरो की तर्ज पर सर्विस लेन में किनारे मार्ग विभाजक बनाकर पौधरोपण करके सुन्दरता निखारने का कार्य रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में पचपेडीनाका सर्विस लेन को कब्जामुक्त रखने रायपुर दक्षिण विधायक  सुनील सोनी के नेतृत्व और वार्ड पार्षद एवं नगर निगम जोन 10 अध्यक्ष  सचिन बी. मेघानी के सतत प्रयासो से शीघ्र होगा। महापौर ने संबंधित अनुबंधित ठेकेदार को कार्य को तय सयय सीमा के भीतर गुणवत्ता सहित करने के निर्देश दिये। वार्ड पार्षद व जोन अध्यक्ष  सचिन बी. मेघानी ने पचपेडी नाका सर्विस लेन को कब्जा मुक्त रखने किनारे मार्ग विभाजक बनाकर पौधरोपण करके सुंदरता निखारने का कार्य प्रारंभ करने समस्त वार्डवासियों की ओर से रायपुर दक्षिण विधायक  सुनील सोनी, रायपुर महापौर  मीनल चौबे, सहित नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर  विवेकानंद दुबे को हार्दिक धन्यवाद दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका