देश-विदेश

Gen-Z संग PM मोदी का खास संवाद, वडोदरा में युवाओं से ऐसे मिले PM मोदी

गुजरात के वडोदरा में ‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम में पीएम मोदी का अलग ही अंदाज देखने को मिला. पीएम मोदी इस कार्यक्रम में मौजूद युवाओं से बहुत ही जोशीले अंदाज में मिले. Gen Z से मिलने का उनका ये तरीका शानदार था. मंच पर मौजूद पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर वहां मौजूद युवाओं का अभिवादन स्वीकार किया. पीएम मोदी वहीं नहीं रुके. वह खुद आगे बढ़कर उनके बीच पहुंचे और उनसे सीधा संवाद भी किया.

छात्राओं के पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचने पर CM साय सख्त, कलेक्टर से फोन पर की बात

जोशीले अंदाज में युवाओं से मिले पीएम मोदी

इस दौरान वहां मौजूद Gen Z काफी खुश नजर आए. सभी के हाथों में मौजूद मोबाइल फोन के कैमरों की नजरें पीएम मोदी पर टिकी थीं. युवाओं का ये जोशीला अंदाज देखकर पीएम मोदी भी काफी खुश थे. उनकी भी ये कोशिश रही कि वह वहां मौजूद हर एक युवा से वह कनेक्ट कर सकें. इसीलिए वह बिना रुके मंच पर आगे बढ़ते रहे. वह हर एक युवा से कनेक्ट करने की पूरी कोशिश करते नजर आए.

युवाओं संग पीएम मोदी का खास कनेक्ट

मंच पर पहुंचे पीएम मोदी का स्वागत युवाओं ने भी शानदार तरीके से किया. एक युवा पीएम को तोहफे में एक तस्वीर देना चाहता था. पीएम मोदी ने जैसे ही ये देखा तो रुक कर उसका तोहफा स्वीकार किया. अन्य युवा भी पीएम के लिए कार्ड्स लेकर पहुंचे थे. पीएम मोदी ने एक-एक कर लोगों का यह प्यार स्वीकार किया. पीएम को अपने इतना पास देखकर कार्यक्रम में मौजूद युवा बहुत ही खुश नजर आए. उनका जोश काफी हाई था.

IND vs JAP T20: मोबाइल पर यहां देखें भारत-जापान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी चैनल को लेकर सस्पेंस

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने जेनजी के साथ सीधा संवाद किया.पीएम ने कहा कि मैं आज विकसित भारत की यात्रा को और गति देने के लिए आपके बीच आया हूं. पीएम मोदी ने कहा कि झूठ की गूंज वाले हर चौराहे पर मिल जाएंगे लेकिन भारत का युवा सच की हुंकार के साथ है. शिक्षा प्रणाली को हम नए रूप में ढाल रहे हैं. भारत के युवाओं का AI में पारंगत होना जरूरी है. डिग्री के साथ स्किल भी बड़ी जरूरत है. AI में सुपरपावर बनना है तो इकोसिस्टम बदलना होगा.

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper