छत्तीसगढ़

रामगोपाल अग्रवाल की बढ़ी पुलिस रिमांड, EOW अब 22 जुलाई तक करेगी शराब-कोयला घोटाले में पूछताछ

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला और शराब घोटाला मामलों में गिरफ्तार कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की पुलिस रिमांड बढ़ा दी गई है। अदालत ने उन्हें 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। अब रामगोपाल अग्रवाल 22 जुलाई तक आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की हिरासत में रहेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नेशनल वाइस प्रेसिडेंट जेवाईपी यशस्विनी और ज़ोन प्रेसिडेंट जेएफपी सीए प्रणव लाठ की मौजूदगी में यादगार बना चितवन भ्रमण

रामगोपाल अग्रवाल के बचाव पक्ष के वकील फैसल रिजवी ने रिमांड बढ़ाए जाने की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि EOW ने पूछताछ के लिए अदालत से 5 दिन की अतिरिक्त रिमांड की मांग की थी, जिसे  कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। इससे पहले रामगोपाल 9 दिनों तक EOW की रिमांड पर थे।

SECR के वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी अवधेश कुमार त्रिवेदी का चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने किया भव्य नागरिक अभिनंदन

गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को पहले कोयला घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में वह 9 दिन की पुलिस रिमांड पर थे। इसी दौरान EOW ने उन्हें शराब घोटाला मामले में भी गिरफ्तार किया। अब जांच एजेंसी दोनों मामलों में उनसे पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि रिमांड के दौरान EOW घोटालों से जुड़े वित्तीय लेनदेन, अन्य आरोपियों की भूमिका और दस्तावेजी साक्ष्यों के संबंध में रामगोपाल अग्रवाल से विस्तृत पूछताछ करेगी।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका