
-निगम जोन 1 राजस्व विभाग द्वारा डिमांड बिल /नोटिस एवं अंतिम सूचना देने के बाद भी सम्पतिकर अदा नहीं करने पर 2 बड़े बकायादारों के भवन सीलबंद करने कार्यवाही l
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के आदेशानुसार, अपर आयुक्त श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, उपायुक्त राजस्व डॉक्टर अंजलि शर्मा,राजस्व अधिकारी श्री खीरसागर नायक के निर्देशानुसार जोन 1 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव के मार्गनिर्देशन में जोन एक राजस्व विभाग की टीम द्वारा जोन क्षेत्र के बकायेदारों पर कड़ी कार्रवाई की गई है.
ये खबर भी पढ़ें : Live: रायपुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदगणों का शपथ ग्रहण समारोह
आज कार्यवाही के तहत जोन क्षेत्र में यतियतन लाल वार्ड क्रमांक 4 के क्षेत्र में बड़े बकायादार श्री नवीन चौधरी की वर्ष 2016-17 से बकाया राशि रूपये 510401 और बड़े बकायादार श्री राम गोपाल अग्रवाल की बकाया राशि वर्ष 2016-17 से राशि रूपये 105408 के संपत्तिकर का भुगतान उक्त सम्बंधित दो बड़े बकायादारों द्वारा डिमांड बिल / नोटिस, अंतिम सूचना देने के बाद भी नहीं करने पर तालाबंदी की कार्रवाई की गई है.
ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में वित्तीय क्रांति! सालाना 50 करोड़ की बचत से बढ़ेगी विकास की रफ्तार

बकायदारों पर सीलबंद की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी आज की सीलबंद की कार्यवाही के अभियान में जोन 1 के जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार नायक, राजस्व निरीक्षक श्री नरेंद्र सोनी, श्री रामेश्वर निषाद सहायक राजस्व निरीक्षक श्री तरुण राय एवं जोन 1 के नगर निवेश विभाग की टीम के कर्मचारियों की उपस्थिति रही.
ये खबर भी पढ़ें : मिर्जापुर जैसी धांसू वेब सीरीज़, जो रखेगी आपको सीट से चिपकाए!

ये खबर भी पढ़ें : CG News : रायपुर में हाेने वाले दाे दिवसीय राहगीर दिवस स्थगित

