RADA
लाइफ स्टाइल

गट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है इसबगोल की भूसी

नई दिल्ली। इसबगोल, जिसे अंग्रेजी में Psyllium Husk कहा जाता है, एक नेचुरल फाइबर है जो प्लांटागो ओवाटा नाम के पौधे के बीजों से मिलता है। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है और आयुर्वेद में भी इसका इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है।
इसलिए इसबगोल की भूसी खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। यहां हम इन्हीं फायदों के बारे में जानेंगे कि इसबगोल की भूसी खाने से आपकी सेहत को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में वित्तीय क्रांति! सालाना 50 करोड़ की बचत से बढ़ेगी विकास की रफ्तार

पाचन तंत्र को मजबूत बनाना

इसबगोल की भूसी पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद सॉल्यूबल फाइबर पानी के साथ मिलकर जेल जैसा पदार्थ बनाता है, जो आंतों की सफाई करता है और मल त्याग को आसान बनाता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करने में बहुत असरदार है। नियमित रूप से इसे खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और पेट संबंधी समस्याएं कम होती हैं।

ये खबर भी पढ़ें : CG Big Breaking : बस्तर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी छलांग, 19 स्वास्थ्य केंद्र हुए सर्टिफाइड

वजन घटाने में सहायक

इसबगोल की भूसी वजन घटाने में भी मददगार है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे भूख कम लगती है और ज्यादा खाने की इच्छा नहीं होती। इसके अलावा, यह शरीर में फैट के अब्जॉर्प्शन को कम करता है, जिससे वजन कंट्रोल रहता है।
कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करना

ये खबर भी पढ़ें : CG News : रायपुर में हाेने वाले दाे दिवसीय राहगीर दिवस स्थगित

इसबगोल की भूसी शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) के स्तर को कम करने में मदद करती है। यह फाइबर कोलेस्ट्रॉल को बांधकर शरीर से बाहर निकाल देता है, जिससे दिल स्वस्थ रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

ये खबर भी पढ़ें : मोटापे से हैं परेशान? जानें वजन कम करने के Secrete

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज के मरीजों के लिए इसबगोल की भूसी बहुत लाभदायक है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर शुगर के अब्जॉर्प्शन को धीमा कर देता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल स्थिर रहता है।

ये खबर भी पढ़ें : डब्ल्यूपीएल 2025: मुंबई इंडियंस की धमाकेदार जीत, यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से हराया

आंतों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक

इसबगोल की भूसी आंतों के लिए प्रीबायोटिक का काम करती है। यह आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देती है, जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और आंतों से जुड़ी समस्याएं जैसे इरिटेबल बाउल सिंड्रोम और अल्सरेटिव कोलाइटिस में आराम मिलता है।

ये खबर भी पढ़ें : CG Breaking News: जय श्री राम का नारा  के साथ महापौर मिनल चौबे समेत सभी नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली शपथ

त्वचा के लिए फायदेमंद

इसबगोल की भूसी शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है, जिससे त्वचा साफ और स्वस्थ रहती है। यह मुंहासे, एक्जिमा और अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं को कम करने में भी सहायक है।

ये खबर भी पढ़ें : Live: रायपुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदगणों का शपथ ग्रहण समारोह

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना

इसबगोल की भूसी में पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने में भी सहायक है।

ये खबर भी पढ़ें : CG News : रायपुर में हाेने वाले दाे दिवसीय राहगीर दिवस स्थगित

इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक

इसबगोल की भूसी शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाने में भी मदद करती है। यह शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालकर इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाती है।

ये खबर भी पढ़ें : आइये देखें कि दुनिया भर में वेलेंटाइन डै दिन कैसे मनाया जाता है

क्या है इसबगोल की भूसी खाने का सही तरीका?

इसबगोल की भूसी को पानी या दही के साथ मिलाकर लिया जा सकता है। इसे खाने के बाद लेना ज्यादा फायदेमंद होता है। हालांकि, इसे खाते समय भरपूर मात्रा में पानी पीना जरूरी है, नहीं तो यह पेट में अवरोध पैदा कर सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : बिलासपुर हाईकोर्ट ने अरपा नदी को लेकर जताई चिंता, सचिव से मांगा शपथ पत्र 

इन बातों का ध्यान रखें

इसबगोल की भूसी खाते समय कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। प्रेग्नेंट महिलाओं और ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं को इसे डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। ज्यादा मात्रा में सेवन करने से पेट में गैस या सूजन की समस्या हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें : आपकी रानी बेटी  के लिए ऐसे नाम जो बड़े ही खूबसूरत

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका