
चंडीगढ़ । पंजाब की तरनतारन पुलिस ने छह किलो हेरोइन सहित दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीमों ने नशीले पदार्थों की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही उनकी स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान हरदीप सिंह उर्फ़ दीप और हरजीत सिंह, दोनों निवासी गांव ठट्ठी सोहल, तरनतारन के रूप में हुई है।
ये खबर भी पढ़ें : गर्मी से राहत, ठंडक का साथ – Symphony 27L Air Cooler – Pratidin Rajdhani
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पाकिस्तान-आधारित तस्कर बिल्ला और शाह के सीधे संपर्क में थे, जो सीमा पार से नशे की खेपें भेज रहे थे। उन्होंने बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि ये खेपें ड्रोन की मदद से भेजी जा रही थीं। डीजीपी ने बताया कि इस मामले में आगे की कड़ियों को जोड़ने के लिए जांच जारी है।
ये खबर भी पढ़ें : TVS Jupiter Vs Honda Activa : कौन है बेहतर ? – Pratidin Rajdhani
डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीआईजी) हरमनबीर सिंह गिल ने कहा कि सप्लायरों, डीलरों और खरीदारों के पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के साथ-साथ गिरफ्तार आरोपियों द्वारा अब तक प्राप्त किए गए नशीले पदार्थों की कुल मात्रा का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें : फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल में लाएं बदलाव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तरनतारन, अभिमन्यु राणा ने बताया कि आरोपी हरदीप और हरजीत के नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल होने की पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। तरनतारन पुलिस ने एक विशेष ऑपरेशन चलाकर उक्त आरोपियों को तरनतारन के गांव भूसे के क्षेत्र से गिरफ्तार कर नशीले पदार्थ बरामद किए।
ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS : नवा रायपुर में अब ई-बसें चलेंगी, रायपुर से कनेक्टिविटी होगी आसान

