RADA
खेल

सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन को आर अश्विन ने दी बड़े काम की सलाह, अब खराब फॉर्म होगा छूमंतर

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ मिली टी20 इंटरनेशनल सीरीज के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन को लेकर बयान दिया है। पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने दावा किया है कि भारत के टी20I कप्तान सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड T20I श्रृंखला के दौरान खराब फॉर्म के बाद अपने बल्लेबाजी एप्रोच में बदलाव करने की जरूरत हो सकती है।
सूर्यकुमार बतौर कप्तान सफल रहे, लेकिन 5 मैचों में बल्ले से उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। 34 साल के सूर्या ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों में 5.60 की औसत से 28 रन बनाए। वहीं, संजू सैमसन ने पांच मैचों में 51 रन ही बनाए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल, भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच सभी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों द्वारा अपनाई गई शॉर्ट-बॉल रणनीति का शिकार बने। सूर्यकुमार का निराशाजनक बल्लेबाजी प्रदर्शन 28 रन के साथ समाप्त हुआ, जिसमें दो बार वह खाता तक नहीं खोल सके।
वहीं, संजू सैमसन पुल शॉट खेलने के चक्कर में जल्दी आउट हुए, जबकि सूर्यकुमार फ्लिक शॉट खेलने के चलते पूरी सीरीज में सस्ते में आउट हुए। इन दोनों खिलाड़ियों की खराब फॉर्म को देखते हुए पूर्व स्पिनर अश्विन ने दोनों को अहम सलाह की। अश्विन ने कहा कि दोनों को ये समझना चाहिए कि उनकी बल्लेबाजी में कुछ बदलाव करने का समय आ गया है।
अश्विन ने आगे कहा कि मैं समझ सकता हूं कि 1-2 गेम में ऐसा हो रहा है, लेकिन यह अब अस्वाभाविक नहीं है। खिलाड़ियों को आजादी के साथ खेलना चाहिए, लेकिन हमारे बल्लेबाजों को भी इसी सवाल का बेहतर जवाब देने की जरूरत है। सूर्यकुमार यादव के पास बहुत अनुभव हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि वह अपनी बल्लेबाजी के प्रति अपना दृष्टिकोण बदलें।
अपने यूट्यूब चैनल ‘एश की बात’ पर उन्होंने कहा कि समस्या सूर्यकुमार की बल्लेबाजी है। बेशक इस सीरीज में उनकी कप्तानी वाकई अच्छी रही है। उनकी कप्तानी भी निशाने पर रही है, लेकिन वह अपनी बल्लेबाजी को कुछ जरूरी सांस लेने का मौका दे सकते हैं। संजू सैमसन और स्काई का एक ही गेंद पर आउट होना, एक ही फील्ड, एक ही शॉट, एक ही गलती, एक ही तरह का आउट होना।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका