
राधिका आप्टे ने फैंस को दी खुशखबरी, रेड कार्पेट पर बेबी बंप के साथ पहुंचीं एक्ट्रेस
बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस राधिका आप्टे अपने पहले बच्चे को जन्म देने जा रही हैं। हाल ही में वे बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में फिल्म ‘सिस्टर मिडनाइट’ की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। वहां उन्होंने अपना बड़ा बेबी बंप दिखाकर सभी फैंस को हैरान कर दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : दशहरा सत्य सनातन जीत का- Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : बेली फैट कम करने ऐसा तरीका जो किसी ने नहीं बतया – Pratidin Rajdhani
राधिका आप्टे ने अपने बेबी बंप लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। लेकिन, उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का जिक्र नहीं किया। उन्होंने अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘सिस्टर मिडनाइट यूके प्रीमियर, इन तस्वीरों में वह रेड कार्पेट पर फिल्म की कास्ट के साथ सोलो पोज देती नजर आ रही हैं।
ये खबर भी पढ़ें : घर में होंगे ये पौधे तो भाग जायेंगे सब बीमारियाँ – Pratidin Rajdhani
इस बार, राधिका ने काले रंग की ऑफ-शोल्डर मिडी ड्रेस पहनी थी। इन तस्वीरों के सामने आते ही एक्ट्रेस को बधाइयां और शुभकामनाएं मिलनी शुरू हो गई हैं।
ये खबर भी पढ़ें : गले की खराश को दूर करेंगे ये 5 हर्ब्स और मसाले, बाहर निकल आएगा सीने में जमा कफ
राधिका आप्टे ने 2012 में ब्रिटिश वायलिन वादक और संगीतकार बेनेडिक्ट टेलर से शादी की। मनोरंजन उद्योग में काम करने लंदन और मुंबई के बीच समय बिताने के बावजूद यह जोड़ी लो प्रोफ़ाइल में रहना पसंद करती है। 2011 में डांस सीखने के लिए राधिका लंदन चली गईं और दोनों दोस्त बन गईं। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे। एक-दूसरे को डेट करने के कुछ सालों बाद 2012 को शादी के बंधन में बंध गए।
ये खबर भी पढ़ें : सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया युवा विंग छत्तीसगढ़ इकाई की नई कार्यकारिणी का ऐलान
राधिका आप्टे के काम के बारे में…
राधिका को हाल ही में श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित और कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति अभिनीत फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में एक कैमियो भूमिका में देखा गया था। राधिका वाईआरएफ एंटरटेनमेंट की रिवेंज थ्रिलर सीरीज ‘अक्का’ में भी नजर आएंगी। इस सीरीज़ का निर्देशन नवोदित लेखक-निर्देशक धर्मराज शेट्टी द्वारा किया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया युवा विंग छत्तीसगढ़ इकाई की नई कार्यकारिणी का ऐलान
राधिका आप्टे की ‘सिस्टर मिडनाइट’ एक निराश और मानवद्वेषी नवविवाहित जोड़े की कहानी है। इस कहानी में दोनों की जिंदगी एक ऐसे मोड़ पर आती है, जहां कई चीजें अचानक बदल जाती हैं। इस फिल्म का निर्देशन करण कंधारी ने किया है। इसका प्रीमियर इस साल मई में कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ था।
ये खबर भी पढ़ें : सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया युवा विंग छत्तीसगढ़ इकाई की नई कार्यकारिणी का ऐलान
