छत्तीसगढ़
Trending

Railway : रेल यात्रियाें के लिए खुशखबरी, 17 दिसंबर से नियमित चलेगी दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस  

बिलासपुर/रायपुर।  छत्तीसगढ़ से कुंभ मेले जाने वालों के लिए आज एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस मंगलवार 17 दिसंबर से फिर से नियमित रूप से चलेगी।  ट्रेन का संचालन करने की घोषणा रेलवे को प्रयागराज में लगने जा रहे कुंभ मेले को ध्यान में रखकर करना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें : Realme 14x 5G को इंडिया में मिलेगी धामाकेदार एंट्री, देखें क्या खास होगा नए फोन में

ये खबर भी पढ़ें : बीजापुर में नक्सलियों ने की भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

ज्ञात हाे कि रेलवे ने पिछले दिनों उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड और कोहरे का हवाला देते हुए दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस को दो दिसंबर से 27 फरवरी तक अलग-अलग दिनों में रद कर दिया था।

ये खबर भी पढ़ें : किसी से नहीं चल रहा मलाइका का अफेयर, एक्ट्रेस के करीबी ने बताया

रेलवे के इस फैसले का विभिन्न संगठनों के अलावा यात्रियों ने विरोध करते हुए इस ट्रेन की नियमित सेवा की मांग की थी। चौतरफा दवाब पड़ने पर रेलवे प्रशासन को यह फैसला वापस लेना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें : इस शादी के सीज़न में लड़कियों के लिए मेकअप टिप्स – Pratidin Rajdhani

13 जनवरी से 26 फरवरी तक लगेगा कुंभ मेला अगले महीने 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में कुंभ मेला लगने जा रहा है। ऐसे में दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे के तीन मुख्य स्टेशन दुर्ग, बिलासपुर और रायगढ़ से तीन कुंभ स्पेशल ट्रेन भी चलेगी।

ये खबर भी पढ़ें : प्रदेश के पर्यटन को मिली नई पहचान : मधेश्वर पहाड़ को मिला शिवलिंग की विश्व की सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति शिवलिंग होने का गौरव

महाकुंभ के दौरान प्रयागराज जाने और आने वाले लोगों की आवाजाही ज्यादा होगी। ऐसे में यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें : सुषमा के स्नेहिल सृजन – बेला जूही – Pratidin Rajdhani

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper