
रायपुर। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आज सुबह एक युवक का शव मिला है । घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है। घटना सरस्वती थाना क्षेत्र का है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह साइंस कॉलेज मैदान में अज्ञात युवक का शव मिला है। मृतक का उम्र करीब 30 से 35 का है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस और फोरेंसिक एक्पर्ट्स की टीम मौके पर पहुंची। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल मृतक का पहचान नहीं हो पाया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
