RADA
छत्तीसगढ़

Rajdhani News : रीडिंग जोन सह लाइब्रेरी का मुख्यमंत्री कल करेंगे लोकार्पण, जाने कैसी है “तक्षशिला”

Rajdhani News : रीडिंग जोन सह लाइब्रेरी का मुख्यमंत्री कल करेंगे लोकार्पण, जाने कैसी है "तक्षशिला"

रायपुर। नालंदा परिसर लाइब्रेरी की तर्ज पर मोतीबाग में नवनिर्मित स्मार्ट रीडिंग जोन सह लाइब्रेरी “तक्षशिला” का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 मार्च को लोकार्पण करेंगे।
शहर के मध्य में शैक्षणिक केंद्र विकसित करने के उद्देश्य से प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा लाइब्रेरी का निर्माण किया गया है। इससे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को अच्छी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए 550 युवाओं ने निर्धारित शुल्क जमा कर सदस्यता सुनिश्चित कर ली है। 750 सीटर लाइब्रेरी का 8.05 करोड़ रूपए में निर्माण किया गया है। अत्याधुनिक लाइब्रेरी में बायोमेट्रिक सिस्टम के जरिए ही अधिकृत सदस्यों को प्रवेश दिया जाएगा। दो मंजिला बिल्डिंग में 750 पाठकों को एक साथ बैठकर पढ़ने की सुविधा मिलेगी और वर्तमान में 10 हज़ार किताब उपलब्ध है। लाइब्रेरी में डिजिटल रीडिंग जोन भी बनाया गया है। सदस्यों को लिफ्ट की सुविधा मिलेगी। निःशुल्क वाई-फाई का लाभ भी मिलेगा। तक्षशिला परिसर में 800 वाहनों की पार्किंग की सुविधा मिलेगी और पार्किंग एरिया में फूड जोन भी बनाया गया है। इस लाइब्रेरी में छात्र-छात्राओं के अलावा दिव्यांगों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी। 11 मार्च से सदस्य रीडिंग जोन सह लाइब्रेरी का लाभ ले सकेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रूफटॉप में पढ़ाई का अवसर

तक्षशिला लाइब्रेरी के रूफटॉप पर बेहतर वातावरण के बीच पढ़ाई कर सकेंगे।सदस्यों के लिए बैठने हेतु टेबल और कुर्सी लगाए गए हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा है कि सदस्यों की मांग के आधार पर किताबों की खरीदी की जाएगी। इसके लिए आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका