Rajdhani News: विकसित भारत संकल्प यात्रा: महतारी वंदन योजना में 41 पात्र पंजीकृत, 2047 तक विकसित बनाने संकल्प
Rajdhani News: विकसित भारत संकल्प यात्रा: महतारी वंदन योजना में 41 पात्र पंजीकृत, 2047 तक विकसित बनाने संकल्प
रायपुर। निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर आज से राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान का दूसरा चरण प्रारम्भ हो गया। केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं से नागरिकों को जानकारी देकर अधिकाधिक संख्या में लाभान्वित करने नगर निगम जोन क्रमांक 3 के महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 12 के तहत प्रगति मैदान जिला अस्पताल के पास पंडरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दूसरे चरण का दूसरा शिविर दिन की दूसरी पाली में लगाया गया। शिविर में राज्य शासन की महतारी वंदन योजना का स्टाल लगाया गया, जिसमें पात्र 41 महिलाओं का पंजीयन किया गया। महतारी वन्दन योजना के सम्बन्ध में जानकारी 293 महिलाओं ने प्राप्त की। स्वास्थ्य शिविर के स्टाल पर 412 नागरिकों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की, 187 नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में 1103 नागरिकों ने केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इसमें विभिन्न योजनाओं में पात्रता अनुसार 269 नागरिक पंजीकृत किये गये। महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 12 के शिविर में केन्द्र सरकार की लोकहितकारी पीएम उज्जवला योजना से षिविर में 12 पात्र हितग्राही लाभान्वित हुए । पीएम स्वनिधि योजना से 14, पीएम विश्वकर्मा योजना से 13, पीएम आवास योजना से 2 नागरिक पात्रता अनुसार लाभान्वित हुए। विकसित भारत संकल्प यात्रा के वार्ड 12 के षिविर में आयोजित क्वीज प्रतियोगिता में 60 नागरिको ने भाग लिया । वहीं 22 नागरिको ने मेरी कहानी मेरी जुबानी स्पर्धा में सम्मिलित होकर अपनी सफलता की कहानी स्वतः नागरिको को सुनायी। षिविर मंे पहुंचकर 197 नागरिकों ने भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
