RADA
मनोरंजन

रिद्धिमा कपूर ने आलिया-रणबीर को ट्रोल करने वालों को दिया जवाब

नई दिल्ली। रणबीर कपूर कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ तो कभी अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते ही हैं। उनकी पत्नी आलिया भट्ट को भी आए दिन किसी न किसी वजह से ट्रोलिंग झेलनी पड़ती है। हालांकि, इन दिनों रणबीर और आलिया से ज्यादा ऋषि कपूर और नीतू कपूर की लाडली रिद्धिमा कपूर साहनी सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : भारत की इन जगहों के नाम सुनपर पीट लेंगे माथा – Pratidin Rajdhani

जब से उनकी सीरीज ‘फैबुलस लाइफ वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स  नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है, तब से हर किसी की जुबान पर रिद्धिमा का नाम है। करण जौहर की सीरीज में रिद्दिमा की पर्सनैलिटी और उनका बेबाक अंदाज ऑडियंस को बेहद पसंद आया। जितनी बेबाक वह अपनी सीरीज में दिखाई दीं, हाल ही में उन्होंने उतने ही धाकड़ अंदाज में रणबीर और आलिया भट्ट को बात-बात पर ट्रोल करने वालों को जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें : विराट कोहली के जन्मदिन पर अनुष्का शर्मा ने शेयर की खास तस्वीर

दरअसल आलिया भट्ट को पिछले काफी समय से अपने चेहरे को लेकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा था। एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें ये दावा किया गया था कि ‘राजीÓ एक्ट्रेस का ट्रीटमेंट गलत हो गया है। जिस पर रिएक्ट करते हुए एक्ट्रेस ने रूमर्स उड़ाने वालों को लताड़ लगाई थी। अब आलिया भट्ट के बाद रिद्धिमा साहनी ने अपनी फैमिली को लेकर हो रही लगातार ट्रोलिंग पर जवाब दिया है।

ये खबर भी पढ़ें : मेकाहारा हस्पताल में लगी आग कांच तोड़कर मरीज को निकाला बाहर

उन्होंने न्यूज 18 से खास बातचीत करते हुए ऑनलाइन कल्चर पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा, हम ऐसे लोगों से घिरे हुए हैं, जो बहुत ही नेगेटिविटी फैलाते हैं। ये एक साइकिल बन चुका है। एक छोटी सी गलती और वह आपको सुनाने के लिए तैयार हैं। इस तरह के कल्चर को चेंज करने की जरूरत है।

ये खबर भी पढ़ें : नैनीताल से 170 Km दूर है इतनी शानदार जगह – Pratidin Rajdhani

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए रिद्धिमा ने कहा, ” हर जगह बस जजमेंट है। लोगों को हमेशा कुछ न कुछ कहने का मौका मिलता है। वह खुद ही ये सोच लेते हैं कि ये प्रिविलेज हैं, लेकिन वह हमारी मुश्किल घड़ी को नहीं देख पाते। मैं गर्व से कह सकती हूं कि मैं बहुत सिक्योर हूं, मेरे पास एक बहुत ही प्यारा परिवार है जो मुझे सपोर्ट करता है। उन्होंने लोगों को जवाब देते हुए कहा, मेरा प्रिविलेज ये है कि मेरा परिवार मुझसे प्यार करता है और लगातार मेरे साथ खड़ा हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें : बच्चों को जरूर सिखाएं ये 10 जरूरी बातें

मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग मेरे बारे में क्या कहते हैं। लोग हमेशा आपके बारे में बात करने का कारण ढूंढ ही लेते हैं, लोगों का काम है बोलना..बोलेंगे।किसी को क्रिटिसाइज करना सबसे आसान काम है।

ये खबर भी पढ़ें : राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आज होगा राज्योत्सव के कार्यक्रमों का शुभारंभ

जब आप कुछ सही करते हो, तो वह आपकी तारीफ करते हैं क्या? गलती पर खड़े हो जाते हैं। आपको बता दें कि रिद्दिमा कपूर साहनी और आलिया भट्ट की बॉन्डिंग एक-दूसरे के साथ काफी अच्छी है, वह सोशल मीडिया पर अक्सर फोटोज शेयर करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : वजन कंट्रोल करने में मदद करेगा जीरा , बस इस तरह करें डाइट में शामिल

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका