जॉब - एजुकेशन
Trending

RSSB का नया नियम लागू, फॉर्म भरकर परीक्षा नहीं दी तो लगेगी पेनल्टी, दूसरी भर्तियों से भी बाहर 

राजस्थान । राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने परीक्षाओं में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।  अब अगर आप आरएसएसबी की भर्तियों में फॉर्म भरते हैं, तो आपको परीक्षा में शामिल होना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया तो पेनल्टी लगेगी। साथ ही ऐसे युवा भविष्य में निकली दूसरी भर्तियों के फॉर्म भी नहीं भर पाएंगे। इस नए नियम की जानकारी RSMSSB के अध्यक्ष आलोक राज ने दी है।ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने ‘एक्स’ पर एक ट्वीट लिखते हुए कहा कि “आज के बाद RSSB की परीक्षाओं में यदि आप अनुपस्थित रहोगे तो पेनल्टी देनी होगी, वरना दूसरे भर्ती फॉर्म्स नहीं भर पाओगे। सोच समझकर फॉर्म्स भरें।”ये खबर भी पढ़ें : TVS Jupiter Vs Honda Activa : कौन है बेहतर ? – Pratidin Rajdhani

RSSB का नया नियम क्या है?
हाल ही में इस नए नियम से संबंधित एक नोटिस भी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है। जिसमें ओटीआर, परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों पर लगने वाली पेनल्टी और नियम के बारे में सूचना दी गई है।
OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) प्रणाली के जरिए अभ्यर्थियों को केवल एक बार ही रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा।
OTR से पंजीकरण करने के बाद उम्मीदवार सभी परीक्षाओं में निशुल्क आवेदन करने के योग्य होंगे।
यदि कोई अभ्यर्थी एक वित्तीय वर्ष (1 अप्रैल – 31 मार्च) में दो परीक्षाओं में अनुपस्थित रहता है, तो उसकी ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा ब्लॉक कर दी जाएगी।
इसे अनब्लॉक करने के लिए 750/- रुपये शुल्क देना होगा।
यदि कोई अभ्यर्थी दोबारा एक वित्तीय वर्ष में दो परीक्षाओं में फिर से अनुपस्थित रहता है, तो उसकी फॉर्म भरने की प्रक्रिया फिर से ब्लॉक हो जाएगी।
ऐसे में अभ्यर्थी अब RSMSSB की आने वाली सरकारी नौकरी की भर्तियों में सोच समझकर ही फॉर्म भरें। उम्मीदवार केवल उन्हीं परीक्षाओं के लिए आवेदन करें, जिनमें वे असल में शामिल होना चाहते हैं।ये खबर भी पढ़ें : बॉलीवुड दीवाज़ के पर्पल सूट्स – स्टाइल जो आपका दिल जीत ले

केवल नाम के लिए आवेदन न करें। इस नियम से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।ये खबर भी पढ़ें : Vitamin-B12 Deficiency: अंजीर के पानी से दूर करें विटामिन-बी12 की कमी

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper