RADA
छत्तीसगढ़
Trending

 दुर्ग जिले में घुसपैठियों की तलाश, भिलाई में मिले 24 संदिग्ध

भिलाई । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रविवार सुबह से घुसपैठियों की खोजबीन जारी है। बताया जा रहा है कि दुर्ग पुलिस की टीम एएसपी के नेतृत्व में शहर के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर संदिग्धों की पहचान कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसपी विजय अग्रवाल ने तीन एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर, अभिषेक झा और पद्मश्री तंवर के नेतृत्व में तीन अलग-अलग टीम बनाई हैं। सभी अधिकारियों ने रविवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे पूरे पुलिस बल के साथ रेड मारी।सर्चिंग के दौरान पुलिस की टीम ने भिलाई के बॉम्बे आवास से 10, हथखोज से 8 और सुपेला कर्बला मैदान से 6 संदिग्धों की पहचान की है। फिलहाल पुलिस सभी के दस्तावेजों की जांच कर रही है।

दुर्ग ग्रामीण एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि पुलिस ने एक-एक घर की पूरी सघनता से तलाशी ली। लोगों के निवास से संबंधित वैध दस्तावेज चेक किए गए हैं। इसके साथ ही सभी लोगों के फिंगर प्रिंट्स लिए गए। इसे पुलिस अपने ऐप के जरिए आपराधिक रिकार्ड से मिलान करेगी।

उल्लेखनीय है कि केंद्र की माेदी सरकार के फैसले के मुताबिक पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी मौजूदा अल्पकालिक वैध वीजा 27 अप्रैल से रद्द माने जाएंगे। इसमें कहा गया है कि पाकिस्तानी नागरिकों को जारी चिकित्सा वीजा केवल 29 अप्रैल तक वैध होंगे। सभी पाकिस्तानी नागरिकों 29 अप्रैल तक भारत छोड़ना होगा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका