
जहिर इक़बाल के घर पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, हंसते नजर आ रहे
जहिर इक़बाल के घर पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, हंसते नजर आ रहे
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और ये खबर पक्की हो गई है। सोनाक्षी और जहीर 23 जून को शादी करने वाले हैं। इससे पहले तक दावा किया जा रहा था कि सोनाक्षी का परिवार उनके इस फैसले से खुश नहीं है। लेकिन, अब पापा शत्रुघ्न सिन्हा ने इन सभी खबरों को गलत ठहरा दिया है। एक तरफ जहां शत्रुघ्न सिन्हा पहले ही ये साफ कर चुके हैं कि उन्हें सोनाक्षी और जहीर की शादी से कोई समस्या नहीं हैं और वह अपनी बेटी की शादी में जरूर शामिल होंगे। वहीं हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा पत्नी पूनम सिन्हा के साथ होने वाले समधी साहब इकबाल रतनसी के घर पहुंचे, जिसके साथ इन दावों पर भी फुल स्टॉप लग गया कि वह सोनाक्षी-जहीर की शादी से खुश नहीं हैं। यहां उन्होंने अपने होने वाले दामाद जहीर इकबाल के साथ खूब पोज दिए। इस दौरान दोनों आपस में बात करते हुए हंसते नजर आ रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

