छत्तीसगढ़
Trending

शिवप्रकाश 9 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की लेंगे बैठक 

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश 9 अप्रैल को भाजपा और निगम-मंडल व आयोगों के पदाधिकारियों के साथ ही नगरीय निकायों के महापौर, सभापति, अध्यक्ष व उपाध्यक्षों की बैठक लेंगे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि  शिवप्रकाश 9 अप्रैल को सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक महामंत्रियों की बैठक लेंगे। इसके तुरंत बाद 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक निगम, मण्डल और आयोगों के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों की बैठक लेंगे। दोपहर 12.30 से 1.30 बजे तक  शिवप्रकाश भाजपा के सभी मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों की बैठक लेंगे। अपराह्न 3 से 4.30 बजे तक नगरीय निकायों के महापौर-सभापतियों, अध्यक्ष-उपाध्यक्षों के साथ ही जिला पंचायतों के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की बैठक लेंगे।

Join Us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इतनी गर्मी और बढ़ती उम्र में भी आंखों का ध्यान रखे इससे वास्तु बताए मटका रखने की सही जगह ससुराल में स्टाइल के साथ ट्रेडिशन – बस एक बनारसी साड़ी में Redmi का धमाका कम कीमत में – स्टाइल भी और स्मार्ट भी