RADA
छत्तीसगढ़
Trending

सिंधी काउंसिल युवा विंग टीम ने  एक दीया श्रीराम के नाम का नि:शुल्क रंगोली दीया  वितरण के साथ आतिशबाजी कर सभी बोले जय जय झूलेलाल 

रायपुर। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई युवा विंग द्वारा लगातार छह दिन से नि:शुल्क दीया एवं रंगोली वितरण का आयोजन किया जा रहा है। आज समापन कार्यक्रम झूलेलाल उद्यान कटोरा तालाब रायपुर में किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने कहा में बधाई देता हूं पूरी युवा विंग टीम को जिनके द्वारा इतना बड़ा आयोजन किया गया । निरंतर हर जरूरतमंद को दिवाली के अवसर पर रंगोली और दीया वितरण किया गया और एक दीया श्रीराम के नाम हर घर तक पहुंचाने में हम सफल हुए। सिंधी काउंसिल युवा विंग अध्यक्ष रवि ग्वालानी ने कहा हमने रायपुर का हर कोने तक दीया वितरित किया और हमारा प्रयास रहा है हर घर खुशी से दिवाली मनाए।

आज के आयोजन में सिंधी काउंसिल प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ, युवा विंग अध्यक्ष रवि ग्वालानी, महामंत्री सुनील कुकरेजा, किशोर आहूजा, मनोज डेंगवानी, डॉ. एन डी गजवानी, धनेश मटलानी, कमल विधवानी, संजीव जसवानी, चंदन जैसिंघ, महेश खिलनानी, गौतम रेलवानी, नरेश पंजवानी, आशीष वासवानी, सूरज जसवानी, जय रेलवानी, विक्रम मंधान, रितेश रंगलानी, विनय नागदेव, राजकुमार मनवानी, नीरज मनवानी उपस्थित थे और शानदार आतिशबाजी करके और सभी सदस्यों ने हाथो में फुलझड़ी जलाकर हाथों में रख कर बोले जय जय झूलेलाल।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका