RADA
छत्तीसगढ़
Trending

बच्चों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, तीन मासूमों को मिला नया जीवन

चिरायु योजना के अंतर्गत हुआ सफल ऑपरेशन, खिल गए चेहरे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर, 02 अप्रैल 2025: तालु कटे होने की समस्या से जूंझ रहे तीन बच्चों की मुस्कान देखते ही बन रही थी जब उनका ऑपरेशन सफल हुआ। स्वास्थ्य योजना चिरायु से मानो तीन मासूमों को एक नया जीवन मिल गया।

ये खबर भी पढ़ें : TVS Jupiter Vs Honda Activa : कौन है बेहतर ? – Pratidin Rajdhani

आरंग हेल्थ टीम-सी द्वारा आयोजित शिविर में डेढ़ वर्षीय दक्षिका यादव, आठ वर्षीय प्रतिभा निर्मलकर और 6 वर्षीय दुर्गा भट्ट की तालु कटे होने की समस्या पाई गई थी।

ये खबर भी पढ़ें : गर्मी से राहत, ठंडक का साथ – Symphony 27L Air Cooler – Pratidin Rajdhani

तीनों बच्चों का चिरायु योजना के अंतर्गत निशुल्क ऑपरेशन किया गया, जिससे उनके चेहरे पर नई मुस्कान आई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आंगनबाड़ी बैहार, प्राथमिक शाला गिधवा और प्राथमिक शाला भिलाई में आयोजित शिविर में इन बच्चों की जांच की गई थी। शुरुआत में उनके परिजन महंगे इलाज और ऑपरेशन को लेकर काफी चिंतित थे।

ये खबर भी पढ़ें : फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल में लाएं बदलाव

तब चिरायु टीम की काउंसलिंग ने उनकी शंकाओं को दूर करते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत उनके बच्चों का निःशुल्क इलाज किया जाएगा। सितंबर 2024 में रायपुर के श्री मेडिशाइन अस्पताल में इन तीनों बच्चों का सफल ऑपरेशन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS : नवा रायपुर में अब ई-बसें चलेंगी, रायपुर से कनेक्टिविटी होगी आसान

इस अभियान में सीएमएचओ डॉ. मिथिलेश चौधरी, डीपीएम श्री मनीष मेजरवार, चिरायु नोडल डॉ. श्वेता सोनवानी, आरंग बीएमओ डॉ. विजय लक्ष्मी अनंत और बीपीएम श्री दीपक मिरे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाइ और उनके प्रयासों ने इस ऑपरेशन को संभव और सफल बनाया। चिरायु योजना ने न सिर्फ इन बच्चों के जीवन में सुधार लाया, बल्कि उनके परिवारों को भी एक उम्मीद देते हुए बड़ी राहत पहुंचाई है।

ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

ये खबर भी पढ़ें : नेपाल में राजशाही की वापसी की फिराक में ज्ञानेन्द्र शाह, काठमांडू में 28 मार्च को शक्ति प्रदर्शन 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका