तो बदल जाएगा Google Map का लुक, जानें नए फीचर्स के बारे में
तो बदल जाएगा Google Map का लुक, जानें नए फीचर्स के बारे में
Google Maps को नया अपडेट दिया जा रहा है, जिसके तहत गगूल मैप को एक नया फ्रेश लुक मिलेगा। साथ ही 3 नए फीचर्स दिए जाएंगे। गूगल के नए लुक में कम टैब और क्लीन होम स्क्रीन मिलेगा। इसके अलावा गूगल मैप में नए पिन कलर्स मिलेंगे, जिससे किसी भी लोकेशन को ढूढ़ना आसान हो जाएगा। इसके अलावा Google मैप पर फूड लोकेशन को सर्च करना आसान बना रहा है। Google की ओर फूड कोर्ट और रेस्टोरेंट को सर्च को आसान बनाने के लिए यूएस और कनाडाई में लोकल लोगों के साथ मिलकर काम क रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मिलेंगे ये नए फीचर्स
Google मानचित्र आपके पसंदीदा लोकेशन को बुकमार्क करने का ऑप्शन देगा। साथ ही इसे दूसरों के साथ भी आसानी से साझा करने का ऑप्शन दिया जाएगा। आप अपने पसंदीदा लोकेशन को ट्रैक कर पाएंगे। साथ ही उसकी लिस्ट बना पाएंगे, जिन लोकेशन पर आप पहले जा चुके हैं। इतना ही नहीं, आप अपनी मैप लिस्ट में अपने सोशल मीडिया पोस्ट को भी लिंक कर पाएंगे। इससे आपको वो लोकेशन याद रखने में मदद मिलेगी। गूगल मैप का नया अपडेट इस माह के अंत तक ग्लोबली Android और iOS डिवाइस के लिए उपलब्ध कर दिया जाएगा।

