RADA
खेल

Sports news : डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

Sports news : डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

महिला प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मैच में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हरा दिया. आरसीबी और एमआई के बीच खेले गए इस मैच में स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. एलिस पैरी की अर्धशतकीय पारी की बदौलत आरसीबी ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 135 रन बनाए. इसके जवाब में मुंबई 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 130 रन ही बना सकी. इसी के साथ आरसीबी ने यह मुकाबला पांच रन से जीतकर फाइनल में एंट्री कर ली है. अब आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 17 मार्च को खिताबी भिड़ंत होगी.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुंबई ने इस मैच में दमदार शुरुआत की थी. सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरी यास्तिका भाटिया और हेली मैथ्यूज के बीच 27 रन की साझेदारी हुई जिसे श्रेयंका पाटिल ने तोड़ा. मैथ्यूज 15 रन बनाकर पवेलियन लौटी. इसके बाद भारतीय बल्लेबाज 19 रन बनाने में कामयाब हुई. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए नैट सिवर ब्रंट उतरी. उन्होंने यास्तिका भाटिया के साथ तीसरे विकेट के लिए 23 रन की पार्टनरशिप की.

चौथे विकेट के लिए हमरनप्रीत कौर और अमेलिया कर के बीच जबरदस्त साझेदारी हुई जिसे श्रेयंका पाटिल ने खत्म किया. दोनों के बीच 44 गेंदों में 52 रन की साझेदारी हुई. कप्तान 33 रन बनाने में कामयाब हुई. हरमनप्रीत कौर का विकेट मुंबई की हार का कारण बना. इसके बाद सजीवन सजना ने एक और पूजा ने चार बनाए. वहीं, अमेलिया कर 27 रन और अमनजोत कौर एक रन बनाकर नाबाद रहीं. आरसीबी के लिए श्रेयंका पाटिल ने दो विकेट लिए जबकि एलिस पेरी, सोफी मोलिन्यूक्स, जॉर्जिया वेयरहैम और आशा सोभना को एक-एक सफलता मिली.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका