छत्तीसगढ़
Trending

आत्मविश्वास और उत्साह से मेहनत करने से मिलती है सफलता :अरुण साव

डागा महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री

रायपुर। अपनी मंजिल तय करते वक्त खुद को किसी सीमा में न बांधें, आत्मविश्वास के साथ शत-प्रतिशत मेहनत करें। जो युवा आत्मविश्वास और उत्साह से भरा होता है, वही सफल होता है और इतिहास बनाता है। असफलता से कभी निराश नहीं होना चाहिए, प्रयत्न करने से सफलता अवश्य मिलती है। उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज रायपुर के कचहरी चौक स्थित डागा कन्या महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में छात्राओं को प्रेरित करते हुए ये विचार व्यक्त किए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने मुख्य अतिथि के रूप में छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थानों के लिए वार्षिक उत्सव का अलग महत्व होता है। इसके आयोजन से विद्यार्थियों के अंदर छुपी हुई विभिन्न प्रकार की प्रतिभाओं के प्रदर्शन का अवसर मिलता है एवं उनके आत्म-विश्वास में वृद्वि होती है।

वार्षिकोत्सव की अध्यक्षता राष्ट्रीय विद्यालय समिति के अध्यक्ष  अजय तिवारी ने की। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता घई ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों का मन मोहा।  गोवर्धन दास डागा, मदन लाल तालेडा, अनिल कुमार गुप्ता, राज किशोर नत्थानी, देवीचंद श्रीमाल, रूपचंद श्रीमाल और सुरेश शुक्ला सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं संचालन समिति के सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका