और जीवनशैली

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को सिखाएं कुछ नया, करवाएं ये 5 क्रिएटिव और लर्निंग एक्टिविटीज

समर वेकेशन के दौरान बच्चों का ज्यादातर समय खाली ही जाता है और वे अधिकतर समय खेल-कूद में बिताते हैं। ऐसे में अगर उन्हें रोजाना 1-2 घंटे रचनात्मक और सीखने वाली गतिविधियों में व्यस्त रखा जाए, तो उनकी सोचने-समझने की क्षमता बेहतर होती है और दिमाग अधिक तेज होता है। ड्रॉइंग, पजल, क्राफ्ट और कुकिंग जैसी एक्टिविटीज से बच्चे नई-नई स्किल्स सीखते हैं और उनका मानसिक विकास होता है। लंबी छुट्टियों में बच्चे अक्सर जल्दी बोर हो जाते हैं, ऐसे में ये सारी एक्टिविटीज उन्हें व्यस्त, सक्रिय और खुश रखती हैं। इसके साथ ही बच्चे जब खुद से कुछ बनाते या सीखते हैं तो उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे खुद पर भरोसा करना सीखते हैं। आइए जानते हैं समर वेकेशन के दौरान बच्चों को कौन-कौन सी एक्टिविटी करवाएं:

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

1- पेपर क्राफ्ट
बच्चों को रंगीन कागज से अलग-अलग तरह की चीजें बनाना काफी पसंद होता है। उन्हें फूल, तितली, मास्क, नाव, ग्रीटिंग कार्ड आदि जैसी चीजें बनाने में खूब दिलचस्पी होती है। इससे उनकी कल्पनाशक्ति बढ़ी और साथ ही नए-नए डिजाइन सोचने के लिए प्रेरित करती है।

2- DIY खिलौने बनाना
इस बार गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को पुरानी बोतलों, कार्डबोर्ड डिब्बों, रबर बैंड, कागज व अन्य घरेलू सामान की मदद से DIY खिलौने बनाने के लिए प्रेरित करें। वे इन चीजों से टॉय कार, गुल्लक, छोटे रोबोट या अन्य क्रिएटिव मॉडल बना सकते हैं। इससे उनमें रिसाइक्लिंग की समझ विकसित होगी। साथ ही क्रिएटिव सोच, समस्या को सुलझाने की क्षमता और इनोवेशन स्किल्स भी मजबूत होती है।

3- इंडोर पजल गेम
बच्चों के दिमाग को तेज करने और सोचने की क्षमता को बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है इंडोर पजल गेम्स करवाना। सुडोकू, जिगसॉ पजल और ब्रेन टीजर जैसे इंडोर गेम्स दिमाग के विकास के लिए फायदेमंद होते हैं। इन खेलों में बच्चे टुकड़ों को जोड़कर पूरी तस्वीर बनाते हैं या नंबर और पैटर्न समझकर ही हल निकालते हैं। इंडोर पजल गेम ध्यान केंद्रित करना, धैर्य रखना, तार्किक सोच और याददाश्त को मजबूत करता है।

4- स्टोरी टेलिंग
गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को छोटी-छोटी कहानियां बनाने और उन्हें बोलकर सुनाने के लिए प्रोत्साहित करें। वे किसी घटना, जानवर, सुपरहीरा या अपने अनुभवों पर आधारित कहानी भी बना सकते हैं। इससे उनकी भाषा क्षमता, शब्दों का चयन और बोलने की शैली में सुधार होता है।

5- गार्डनिंग
समर वेकेशन के दौरान बच्चों को गार्डनिंग करवाई जा सकती है। इससे प्रकृति के प्रति लगाव बढ़ता है और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होती है। उन्हें रोज पौधों में पानी देना सिखाएं, पौधों की देखभाल और मिट्टी की देखभाल करना या तैयार करना भी सिखाएं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका