RADA
अपराध
Trending

गैंगरेप में शामिल एक नाबालिग आरोपी का मिला शव

रायगढ़ । रायगढ़ के पुसौर तहसील में रक्षाबंधन की रात घटित सामूहिक दुष्कर्म की वारदात से रायगढ़ सहित समूचा प्रदेश स्तब्ध है। दुष्कर्म करने वाले सात लोगों को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है, जबकि कुछ आरोपित फरार थे। ऐसे में आज गुरुवार को संदिग्ध नाबालिग की रहस्यमय तरीके से ओड़िसा में मौत होने का मामला सामने आया है। सामूहिक दुष्कर्म के वारदात में शामिल कुछ आरोपि‍त फरार थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : व्हाट्सएप वीडियो कॉल में चेहरा छिपाकर नग्न शरीर का प्रदर्शन करने वाला आराेपित गिरफ्तार

इस केस से जुड़ा हुआ संदिग्ध नाबालिग कसाईपाली रहवासी भी फरार होने की बात सामने आ रही थी। जिसकी मौत रहस्यमय तरीके से ओड़िसा से सटे सरायपाली जंगल में हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 23 से 25 अगस्‍त तक छत्तीसगढ़ दाैरा

कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि जंगली सुअर के शिकार के लिए लगाए करेंट की चपेट में आने से मौत हुई है, तो वही कुछ स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि गैंगरेप की वारदात में नाम आने से नाबालिग आरोपि‍त सदमे में था और संभवतः इसी वजह से फांसी लगाकर उड़ीसा स्थित अपने मामा के गृहग्राम में अपनी जान दे दी।

ये खबर भी पढ़ें : डिवाइडर से टकराकर युवक आया कार के नीचे, माैत

हालांकि अभी तक इस विषय में कुछ भी ठोस और प्रमाणिक जानकारी नहीं मिल पाई है। बहरहाल संदिग्ध नाबालिग की अचानक मौत हो जाने से गैंगरेप का यह मामला और भी पेचीदा होते नजर आ रहा है। वहीं मृत संदिग्ध इस प्रकरण में है या नहीं यह भी स्पष्ट नहीं है, चूंकि मृतक के गृह ग्राम में दुष्कर्म के घटना में शामिल होने की चर्चाएं तेज है। नाबालिग बेटे की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो जाने की सूचना से परिजनों का हाल बेहाल है। वहीं पु‍ल‍िस का कहना है क‍ि मृतक के पोस्‍टमार्टम उपरांत ही मौत का कारण स्‍पष्‍ट हो सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें : मनी एक्सपो इंडिया 2024 में JustMarkets को मिला बेस्ट ग्लोबल ब्रोकर का पुरस्कार  

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका