RADA
छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के अधूरे कार्याें को जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के अधूरे कार्याें को जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देश

रायपुर। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज रेडक्राॅस सभाकक्ष में जल जीवन मिशन के कार्याें की समीक्षा की। इसके अंतर्गत सभी योजनाओं के कार्याें को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि अधूरे कार्याें को पूरा किया जाए। कार्याें में गति लाई जाए। साथ ही गांवों के सड़कों का मरम्मत कार्य जल्द पूरा किया जाए। टंकी से पाइपलाइन द्वारा पानी पहुंचाने का कार्य भी पूरा किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्याें में किसी भी तरह की ढ़िलाई नहीं बरती जाए। इस समीक्षा बैठक में कार्यपालन अभियंता फिलिप एक्का सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका