RADA
छत्तीसगढ़
Trending

गोयल एनर्जी, नवकार बिल्डकॉन एंव हरवंश सिंग की संपत्ति में निगम ने जारी किया कुर्की वारंट

रायपुर – निगम आयुक्त  विश्वदीप, अपर आयुक्त  राजेन्द्र गुप्ता, उपायुक्त डॉ. अंजली शर्मा एवं जोन आयुक्त  ए.के. हालदार जोन क्रं 8 के निर्देश पर वीर सावरकर नगर वार्ड 01 हीरापुर में स्थित संपत्ति गोयल एनर्जी एंड स्टील प्रा. लि. संचालक  दीपक अग्रवाल व  रितेश अग्रवाल को बकाया वर्ष 2022-23 से 2024-25 राशि-1320515 रू. तथा  हरवंश सिंग पिता महेन्दर सिंग, सुरजीत कौर पति हरवंश सिंग, रंजीत कौर पति-कृपाल सिंग, कृपाल सिंग पिता हरवंश सिंग बकाया वर्ष 2017-18 से 2024-25 राशि-1090890 रू. एंव नवकार बिल्डकान के स्वामी  भागीदार राजेश जैन, मोहन राज जैन एवं विनोद पिता पूरन लाल को बकाया वर्ष 2016-17 से 2024-25 राशि-1360195 रु. संपत्तिकर की राशि भुगतान नही किये जाने पर कुर्की वारंट जारी किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


इसी तरह नगर पालिक निगम रायपुर जोन क्रं 8 के द्वारा सभी बड़े बकायादारों को 3 दिवस में संपत्तिकर का भुगतान किये जाने हेतु डिमांड बिल एंव डिमांड नोटिस के साथ अंतिम सूचना पत्र जारी कर अंतिम अवसर प्रदान किया गया है । इन बड़े बकायादारों द्वारा भुगतान नही किये जाने की स्थिति में इनकी संपत्ति को सील कर नाम सार्वजनिक कर दिया जायेगा। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
आज की कार्यवाही में जोन आयुक्त जोन क्रं 8  ए.के. हालदार, राजस्व अधिकारी  खीरसागर नायक, जोन 8 कार्यपालन अभियंता  अभिषेक गुप्ता एंव सहायक राजस्व अधिकारी प्रमोद राव जाधव, राजस्व निरीक्षक सुनील रघुवंशी, सहायक राजस्व निरीक्षक  नंदकुमार वैष्णव, राजस्व उपनिरीक्षक श्रीमती नीलम सहारे राजस्व उपनिरीक्षक  मनीष भोई उपस्थित रहे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका