RADA
उत्तराखण्ड
Trending

 मौत का मातम मना रहा था परिवार, युवक  8 दिन बाद घर लौट आया

हरिद्वार । जिस युवक की मौत का परिजन मातम मना रहे थे। वही युवक आठ दिन बाद सकुशल घर लौट आया। युवक ने कर्ज में डूबने के कारण अपने अपहरण की कहनी का ताना-बाना स्वंय बुना था। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपित का चालान कर दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

ये खबर भी पढ़ें : TVS Jupiter Vs Honda Activa : कौन है बेहतर ? – Pratidin Rajdhani

जानकारी के मुताबिक नगर कोतवाली पुलिस को 1 अप्रैल को रवि कश्यप पुत्र प्रीतम सिंह निवासी कस्बा गंगोह मौहल्ला गुजरान जिला सहारनपुर उप्र ने अपने दामाद अजीत कश्यप पुत्र राकेश कुमार का अपनी दुकान से घर के लिये निकलने के बाद वापस न लौटने पर गुमशुदगी दर्ज करायी थी। युवक की तलाश के लिए पुलिस ने पांच टीमों का गठन किया।

ये खबर भी पढ़ें : Vitamin-B12 Deficiency: अंजीर के पानी से दूर करें विटामिन-बी12 की कमी

पुलिस ने घटनास्थल से लेकर थाना क्षेत्र के व थाना क्षेत्र से बाहर के रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन समेत तमाम स्थानों के व ऋषिेकेश तक 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे चैक कर सर्विलांस की मदद ली। जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी में गुमशुदा अजीत का अपनी गाडी को रुडकी में स्वंय खडा कर गायब होना व बस से ऋषिकेष जाने की फुटेज मिली। जिसपर पुलिस ने गुमशुदा की जानकारी लेते हुए ऋषिकेश से गुमशुदा को सकुशल बरामद कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें : फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल में लाएं बदलाव

पूछताछ में आरोपित अजीत कश्यप उम्र 28 वर्ष पुत्र राकेश कुमार निवासी मौहल्ला कायस्त वार्ड देवबन्द जिला सहारनपुर उप्र ने बताया कि उसने देवबन्द के कुछ लोगाें के पैसे देने थे, जिस पर उसने अपने गायब होने की झूठी कहानी रचकर अपने दोस्त को फोन कर कुछ लोगों के उसके पीछे पड़े होने की बात कही और मोबाइल से सिम निकाल कर फेंक दिया था।

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS : नवा रायपुर में अब ई-बसें चलेंगी, रायपुर से कनेक्टिविटी होगी आसान

उसके बाद वह बस से ऋषिकेश जा पहुंचा और खुद नींद की गोली खाकर खुद को जहर खुरानी गिरोह का शिकार होने का ड्रामा किया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने हरिद्वार से ऋषिकेश जाने की बस की टिकट बरामद करते हुए आरोपी के विरुद्ध 83 पुलिस एक्ट में कार्यवाही कर उसका चालान कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें : गर्मी से राहत, ठंडक का साथ – Symphony 27L Air Cooler – Pratidin Rajdhani

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका