देश-विदेश

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! मिलने जा रही ये बड़ी सौगात, मंत्री ने बताई पूरी डिटेल्स

नेशनल डेस्क: दिल्ली में यमुना नदी को लेकर एक बड़ी और रोमांचक पहल अपने आखिरी चरण में पहुंच चुकी है। राजधानीवासियों को अब यमुना में क्रूज की सैर का अनुभव मिलने वाला है। दिल्ली सरकार के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने जानकारी दी है कि इस खास क्रूज का निर्माण कार्य मुंबई में लगभग पूरा हो चुका है और बहुत जल्द यह दिल्ली के लिए रवाना होगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवी मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान कपिल मिश्रा ने बताया कि यह क्रूज 20 जनवरी को मुंबई से दिल्ली के लिए निकलेगा। नदी और सड़क मार्ग के जरिए इसे दिल्ली पहुंचने में करीब चार से पांच दिन लगेंगे। इसके बाद यमुना में क्रूज संचालन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

फरवरी में होगा भव्य उद्घाटन

पर्यटन मंत्री के अनुसार, फरवरी महीने में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस क्रूज सेवा का औपचारिक उद्घाटन करेंगी। उद्घाटन के बाद आम लोग यमुना नदी में क्रूज यात्रा का आनंद ले सकेंगे। सरकार की ओर से इस परियोजना से जुड़ी ज़रूरी व्यवस्थाएं पहले ही पूरी कर ली गई हैं।

PunjabKesari

कहां से शुरू होगा क्रूज और क्या होंगी सुविधाएं

कपिल मिश्रा ने बताया कि सोनिया विहार में क्रूज के लिए जेट्टी पूरी तरह तैयार है। क्रूज का शुरुआती पॉइंट वजीराबाद के अपस्ट्रीम इलाके में होगा। एक क्रूज यात्रा लगभग एक घंटे की होगी, जिसमें एक साथ करीब 40 यात्री सफर कर सकेंगे।

दिल्ली में मिलेगा गोवा जैसा एहसास

पर्यटन मंत्री ने कहा कि जिस स्थान से क्रूज की शुरुआत होगी, उसे वाटर स्पोर्ट्स और मनोरंजन गतिविधियों के हब के तौर पर विकसित किया जाएगा। उनका दावा है कि यह क्रूज सेवा दिल्लीवासियों को गोवा जैसी क्रूज यात्रा का अनुभव देगी। सरकार को उम्मीद है कि इस पहल से न सिर्फ दिल्ली पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यमुना नदी के किनारे एक नया आकर्षण भी विकसित होगा

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका