RADA
देश-विदेश
Trending

राष्ट्रीय चिन्ह अशोक चक्र को मिटाने वाले देशद्रोही : अनूप पांडेय

जम्मू-कश्मीर हिंदू संघर्ष समिति को नया नेतृत्व, विवेक गुप्ता और आदित्य गुप्ता मिली नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली। हिंदू संघर्ष समिति जम्मू कश्मीर का अध्यक्ष विवेक गुप्ता और आदित्य गुप्ता को प्रवक्ता नियुक्त किया गया।
जम्मू, हिंदू संघर्ष समिति के राष्ट्रीय महामंत्री अनूप पांडेय ने जम्मू प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जम्मू कश्मीर हिंदू संघर्ष समिति का अध्यक्ष विवेक गुप्ता को और प्रवक्ता आदित्य गुप्ता को नियुक्ति की जानकारी दिया।
उन्होंने कहा कि भारतीय उपमहाद्वीप में हिन्दूओं पर हो रहे अत्याचारों की लम्बी, अबाध श्रृंखला को लेकर गहरी चिन्ता का विषय है।
उन्होंने ने बल देकर कहा कि भारत में कश्मीरी पण्डितों के पलायन से लेकर श्रीलंका में तमिल हिन्दूओ के जातीय नरसंहार और पाकिस्तान व बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दूओ पर जारी उत्पीड़न तक ये सभी घटनाएँ केवल अलग-अलग प्रसंग नहीं,बल्कि एक संरचनात्मक नरसंहार और सांस्कृतिक विनाश की प्रक्रिया हैं, जिनका लक्ष्य हिन्दू पहचान को मिटाना है।
हिन्दू संघर्ष समिति ने स्पष्ट किया कि दुनिया के किसी भी हिस्से में हिन्दूओ पर हुआ आक्रमण, भारत पर आक्रमण के समान है, क्योंकि हिन्दू धर्म केवल भौगोलिक सीमा तक सीमित नहीं, बल्कि सहस्राब्दियों से चली आ रही एक सभ्यतागत पहचान है।
उन्होंने में आगे कहा कि ने बौद्ध, जनै और सनातन (हिन्दू) परम्पराएँ एक ही मलू से जड़ुी हैं, और इन्हें अलग-अलग कर प्रस्ततु करना ऐतिहासिक और राजनीतिक दृष्टि से भ्रामक है।
वैश्विक मान्यता की माँग भारत सरकार और अन्तरराष्ट्रीय समुदाय से अपील करते हुए हिन्दू संघर्ष समिति ने माँग किया है
कश्मीर, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका में हिन्दूओं के साथ हुए अत्याचारों को आधिकारिक रूप से नरसंहार और मानवता के विरुद्ध अपराध घोषित किया जाए।
हिन्दू संघर्ष समिति का कहना है कि इसके लिए राजनयिक हस्तक्षेप, अन्तरराष्ट्रीय जवाबदेही और ऐतिहासिक अन्याय की स्वीकृति आवश्यक है।
हिन्दू संघर्ष समिति ने यह भी दोहराया कि वह पीड़ित हिन्दूओं की आवाज़ को राष्ट्रीय और वैश्विक मंचों तक पहुँचाती रहेगी, और यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक हिन्दू सभ्यता की गरिमा और अस्तित्व की रक्षा सुनिश्चित नहीं हो जाती है।
उन्होंने विवेक गुप्ता और आदित्य गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि बहुत जल्दी जम्मू और कश्मीर में संगठन का ढांचा मजबूत कर हिंदू हित के लिए संघर्ष तेज किया जाएगा।
श्री पांडेय ने कहा कि हजरतबल में राष्ट्रीय चिन्ह अशोक चक्र के साथ छेड़छाड़ करने वाले लोग कट्टरपंथी और राष्ट्रद्रोही है। इनके ऊपर कठोर से कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ।ऐसे लोगों की हिंदू संघर्ष समिति घोर निंदा करती है। भारत में बाबा साहब अंबेडकर का संविधान सबसे ऊपर होगा क्योंकि संविधान से बढ़कर इस देश में कुछ नहीं है।
राष्ट्र धर्म ही सभी भारतीयों का धर्म है बाकी पूजा पद्धति अलग अलग है उसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका