RADA
छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ के लिए आज का दिन ऐतिहासिक : उप मुख्यमंत्री  अरुण साव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की सभी गारंटी की पूरी, किसान, माता-बहनों और युवाओं के हित में हुआ काम : उप मुख्यमंत्री साव

रायपुर। उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के लिए आज 3 दिसंबर का दिन ऐतिहासिक है। अत्याचार, अन्यायी और भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ छत्तीसगढ़ की जनता ने जनादेश दिया था। और भारतीय जनता पार्टी को जनता ने ऐतिहासिक वोटों और सीटों के साथ जीत दिलाई थी। इस विश्वास के लिए छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। भारतीय जनता पार्टी ने जो संकल्प लिया था, चुनाव के समय प्रधानमंत्री मोदी जी ने जो गारंटी दी थी, उसे साढ़े 11 महीने में पूरा किया है। किसानों, माता-बहनों और युवाओं के हित का काम हो, सारे काम विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में हमारी सरकार कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

श्री साव ने कहा कि, हमने का कहा था कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होगी तो छत्तीसगढ़ का दोगुना विकास होगा। अब केंद्र में मोदी जी की सरकार के सहयोग से राज्य की विष्णुदेव जी की सरकार तेजी से विकास कर रही है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के गांवों और शहरों के विकास का काम पहले दिन से प्रारंभ हो गया है। प्रदेश में विष्णु का सुशासन चल रहा है। मोदी जी की गारंटी पूरी हो रही है। प्रदेश में विष्णु का सुशासन चल रहा है।

कांग्रेस नेताओं द्वारा Evm पर सवाल उठाए जाने पर श्री साव ने कहा कि, कांग्रेसियों की बुद्धि पर तरस आता है, जब भी ये चुनाव हारते है तो evm और चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान इसी evm पर प्रसन्नता व्यक्त की थी। वहीं जब हरियाणा विधानसभा चुनाव हारे तब evm पर दोष लगाया, आज जब महाराष्ट्र में बुरी तरह हारे तब फिर वही राग अलाप रहे हैं। कांग्रेस अपने गिरेबान में झांके, क्यों जनता उन्हें नकार रही हैं। नीयत, नेतृत्व और काम पर विचार करे, आखिर जनता ने उन्हें हाशिए पर क्यों धकेला है।

नगरीय निकायों में महापौर व अध्यक्ष के प्रत्यक्ष चुनाव के फैसले पर उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, जनता के अधिकार को जिन्होंने छीना था, महापौर और अध्यक्ष चुनने का, वो हमने जनता को फिर से वापस किया है। उन्हें अधिकार दिया है कि वे अपना महापौर चुने। जनता के साथ अन्याय कांग्रेस पार्टी ने किया है। मुझे उम्मीद है कि जनता इस अपमान का बदला जरूर लेंगी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका