RADA
छत्तीसगढ़
Trending

दुर्ग के तांदुल नहर में डूबे दो युवक, एसडीआरएफ टीम की तलाश जारी

दुर्ग । दुर्ग जिले के सेलूद क्षेत्र से गुजरने वाली तांदुला नहर में रविवार शाम दो युवक डूब गए हैं। दोनों युवक की तलाश में एसडीआरएफ की टीम साेमवार सुबह से नहर में उतरी है। अब तक दाेनाें का कुछ पता नहीं चल सका है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

ये खबर भी पढ़ें : नेपाल में राजशाही की वापसी की फिराक में ज्ञानेन्द्र शाह, काठमांडू में 28 मार्च को शक्ति प्रदर्शन 

एसडीआरएफ प्रभारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रविवार शाम सूचना मिली थी कि उतई थाना अंतर्गत सेलूद के पास शाम 4 बजे नहर में दो युवक डूब गए हैं। रात हो जाने से एसडीआरएफ की टीम पानी में नहीं उतरी। सुबह टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू का कार्य शुरू किया है। डूबने वाले युवकों की पहचान प्रहलाद यादव (40 साल) निवासी धनौरा दुर्ग के रूप में हुई है।

ये खबर भी पढ़ें : बॉलीवुड दीवाज़ के पर्पल सूट्स – स्टाइल जो आपका दिल जीत ले

उसके बड़े भाई ने बताया कि प्रहलाद मंत्रालय रायपुर में पदस्थ है। उसकी कुछ साल पहले ही शादी हुई थी और एक बेटी है। वहीं दूसरे युवक की पहचान नंद किशोर धुर्वे (38 साल) निवासी सुभाष नगर बोरसी के रूप में हुई है। वो भी मंत्रालय रायपुर में पदस्थ था।

ये खबर भी पढ़ें : TVS Jupiter Vs Honda Activa : कौन है बेहतर ? – Pratidin Rajdhani

एसडीआरएफ की टीम नहर में रेस्क्यू कर रही है। सुबह से लेकर दोपहर डेढ़ बजे तक दोनो में से किसी का भी पता नहीं चल पाया है। मौके पर उतई पुलिस भी मौजूद है। जो नहर और आसपास लगी लोगों की भीड़ को हटाने का कार्य कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें : फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल में लाएं बदलाव

वहीं एसडीआरएफ की टीम बाेट लेकर तो नहर में उतरी ही है, साथ ही नहर में काफी आगे तक जाली लगाकर भी खोजबीन जारी है। एसडीआरएफ टीम का कहना है कि नहर का बहाव तेज है। इसलिए जाली लगाने से शव के जल्द मिलने की संभावना रहती है।

ये खबर भी पढ़ें : आपके Budget रखते हुए ख्याल  TATA TIAGO – स्टाइल, सेफ्टी  के साथ

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका