RADA
देश-विदेश
Trending

दीपों की रोशनी में जगमगाया वसुदेव घाट, ड्रोन और लेजर शो का भी आयोजन 

नई दिल्ली। देव दीपावली, गुरु पर्व और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को देर शाम दीपों की रोशनी में यमुना नदी स्थित वसुदेव घाट जगमगा गया। इस दौरान उपराज्यपाल वीके सक्सेना की पहल पर करीब तीन लाख दीये जलाकर घाट को रोशन किया गया।  राजधानी दिल्ली में पहली बार इस प्रकार का एक भव्य दीपोत्सव देखा गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शाम को जलाए गए दीयों की शृंखला से यमुना का घाट जगमगा उठा, जो एक अद्भुत दृश्य पेश कर रहा था। साथ ही ड्रोन और लेजर शो का भी आयोजन किया गया, जिसने दीपोत्सव को और भी आकर्षक बना दिया। ड्रोन शो के माध्यम से रंगीन प्रकाश और आकृतियों के जरिए आकाश में मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किए गए, जिसमें दर्शकों ने भारतीय संस्कृति की झलक को महसूस किया। ड्रोन के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा, गुरु नानक देव और भगवान राम के प्रतीकों का चित्रण किया गया, जिसने श्रद्धालुओं के हृदय को छू लिया।

दीपोत्सव का मुख्य आकर्षण यमुना आरती भी रही, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पंडितों ने यमुना आरती के मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच घाट पर उपस्थित श्रद्धालु ध्यानमग्न होकर इस दिव्य आयोजन का हिस्सा बने। इसमें एक और खास आकर्षण के रूप में बारादरी में एक भव्य राम दरबार स्थापित किया गया था। उसमें भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की मूर्तियां सजाई गई, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका