
साई पल्लवी और विजय देवरकोंडा दोनों ही स्टार्स फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम है और दोनों ही कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। साउथ सिनेमा के साथ ही भारतीय दर्शकों के दिलों में भी खास जगह बना चुके हैं विजय देवरकोंडा और साई पल्लवी। दोनों अब जल्द ही एक रोमांटिक फिल्म में साथ नजर आएंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रोमांटिक फिल्म में साथ नजर आएंगे
विजय देवरकोंडा अपने स्टाइलिश अंदाज से लोगों को अपना दीवाना बना देते हैं। तो वहीं साई पल्लवी की खूबसूरती और उनकी सादगी लोगों को काफी पसंद आती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विजय देवरकोंडा निर्देशक रवि किरण कोला की रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म ‘राजा वारु रानी गारु’ फेम निर्देशक रवि और दिल राजू मिलकर इस फिल्म को बनाएंगे। फिल्म ‘फैमिली स्टार’ के बुरी तरह फ्लॉप होने के बावजूद भी निर्दशकों का विश्वास विजय के ऊपर से खत्म नहीं हुआ है। तभी तो फिल्म निर्माता दिल राजू ने एक बार फिर से विजय देवरकोंडा के साथ यह रोमांटिक फिल्म बनाने का फैसला किया है। दिल राजू अभिनेता विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘फैमिली स्टार’ के निर्माता रह चुके हैं।
साई पल्लवी का किरदार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्देशक रवि की यह फिल्म एक्शन ड्रामा के साथ रोमांस से भरपूर होगी। इस फिल्म में विजय के अपोजिट साई पल्लवी नजर आएंगी। इस फिल्म में गांव की कहानी को दिखाया जाएगा। निर्देशक ने इस फिल्म में साई पल्लवी को ध्यान में रखते हुए उनकी भूमिका तैयार की है। इस फिल्म की पटकथा साई पलल्वी के इर्द गिर्द घूमती नजर आएगी। पहली बार किसी फिल्म में साई पल्लवी और विजय देवरकोंडा की जोड़ी एक साथ नजर आएगी। इन दोनों की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। दोनों की साथ में रोमांटिक फिल्म की खबर को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं। इसलिए दोनों स्टार्स के ही फैंस इस फिल्म के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म पर काम शुरू करने से पहले विजय देवरकोंडा निर्देशक गौतम तिन्ननुरी और राहुल सांकृत्यायन के साथ अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग खत्म कर देंगे।

