
छत्तीसगढ़
Trending
मतदाता जागरूकता अभियान: कंडोरा में बिहान दीदियों ने लोगों को मतदान के लिए किया जागरूक
रैली, रंगोली और मेहंदी लगाकर मतदान हमारा अधिकार है, मतदान अवश्य करें जैसे संदेशों के साथ किया प्रसार
जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इसी कड़ी में विगत दिवस 24 जनवरी को कुनकुरी विकासखण्ड के कंडोरा में नई दिशा संकुल संगठन के बिहान दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से आम नागरिकों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान रंगोली और मेहंदी लगाकर मतदान हमारा अधिकार है, मतदान अवश्य करें इस संदेश के साथ आमजनों को जागरूक किए गए। इसके साथ ही बिहान दीदियों ने लोगों को डोर-टू-डोर जाकर मतदान करने का संदेश दिया।


