RADA
विशेष

Republic Day और Independence Day में क्या है फर्क? यहां पढ़ें दोनों का अंतर

नई दिल्ली। Republic Day vs Independence Day: भारत के इतिहास में दो ऐसे महत्वपूर्ण दिन हैं जो देश के लिए गौरव और सम्मान का प्रतीक हैं। ये हैं गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस।

ये खबर भी पढ़ें : सुषमा के स्नेहिल सृजन – हिन्दी – Pratidin Rajdhani

ये दोनों ही दिन देशवासियों के लिए विशेष महत्व रखते हैं और देशभक्ति की भावना को जागृत करते हैं। हालांकि, कई बार लोगों को इन दोनों दिनों में अंतर करने में कठिनाई होती है। आइए जानते हैं कि इन दोनों दिनों के बीच क्या अंतर है (Republic Day vs Independence Day celebrations) और इनका महत्व क्या है।

ये खबर भी पढ़ें : सर्दियों में कार स्‍टार्ट में आने वाली परेशानी से कैसे बचें

गणतंत्र दिवस (26 जनवरी)
सबसे पहले बात करते हैं गणतंत्र दिवस की। हर साल 26 जनवरी को भारत अपना गणतंत्र दिवस मनाता है। इस दिन भारत का संविधान लागू किया गया था और भारत एक लोकतांत्रिक देश बना था। पहला गणतंत्र दिवस 1950 में मनाया गया था। इस साल 26 जनवरी (Gantantra Diwas 2025) को भारत को गणराज्य बने 75 साल पूरे हो जाएंगे और यह 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : मन को तरोताजा कर देगी हरी-भरी वादियों में बहने वाली नरहरा जलप्रपात

गणतंत्र दिवस का सेलिब्रेशन कर्तव्य पथ पर होता है। इस दिन राष्ट्रपति झंडा फहराते हैं, सैन्यबल परेड आयोजित करते हैं और अलग-अलग राज्यों की झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : निगम ने गार्डन के नाले पर अवैध कब्जे को हटाया

अर्थ- गणतंत्र दिवस उस दिन को चिह्नित करता है जब भारत का संविधान लागू हुआ था। 26 जनवरी, 1950 को भारत एक गणराज्य बना।

ये खबर भी पढ़ें : 5 हजार मैं घूम सकते है ये 7 जगहें – Pratidin Rajdhani

महत्व- यह दिन भारत के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्पित है। इस दिन गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन किया जाता है जिसमें देश की सशस्त्र सेनाएं और विभिन्न सांस्कृतिक झांकियां शामिल होती हैं।
ध्वजारोहण- गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति कर्तव्य पथ पर झंडा फहराते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : TVS EXCEL Xl100 बन रही है लोगो की सबसे अच्छी पसंद – Pratidin Rajdhani

स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त)
अब बात करते हैं स्वतंत्रता दिवस की। यह हर साल 15 अगस्त को मनाया जाता है। स्वतंत्रता दिवस अंग्रेजों से भारत की स्वतंत्रता का प्रतीक है। इस दिन साल 1947 में भारत अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। इसलिए इस दिन को हर साल बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। साल 2025 में भारत को आजाद हुए 78 साल हो जाएंगे और इस साल 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : रायपुर ऑटो एक्सपो 2025 का शुभारंभ – Pratidin Rajdhani

स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रधानमंत्री लाल किले पर ध्वजारोहण करते हैं और देश को संबोधित करते हैं। आजादी के प्रतीक स्वतंत्रता दिवस पर भारतवासियों के दिल में जोश और उत्साह भर जाता है। इस दिन आजादी का जश्न मनाने के लिए लोग पतंग भी उड़ाते हैं।
अर्थ- स्वतंत्रता दिवस उस दिन को चिह्नित करता है जब भारत ब्रिटिश शासन से मुक्त हुआ था। 15 अगस्त, 1947 को भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र बना।

ये खबर भी पढ़ें : फिल्म ‘लवयापा’ में शास्त्रीय नृत्य करती नजर आएंगी खुशी कपूर

महत्व- यह दिन देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदानों को याद करने का दिन है।
ध्वजारोहण- स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री लाल किले से ध्वजारोहण करते हैं और राष्ट्र को संबोधित करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : आलिया भट्ट ने थाईलैंड वेकेशन से शेयर की फोटो, बिकिनी में ढाया कहर

दोनों दिनों का महत्व
स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस दोनों ही भारत के इतिहास में महत्वपूर्ण पड़ाव हैं। स्वतंत्रता दिवस हमें याद दिलाता है कि हमने अपनी आजादी के लिए क्या-क्या त्याग किए हैं और गणतंत्र दिवस हमें अपने लोकतांत्रिक मूल्यों को याद दिलाता है।

ये खबर भी पढ़ें : Philips TAT1169 रिव्यू: कैसे हैं फिलिप्स के ये ईयरबड्स

Join Us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
पुलवामा हमला – भारत का ‘ब्लैक डे’ और बालाकोट एयरस्ट्राइक सुपरफूड्स का जादू, बच्चों का स्वास्थ्य बेहतरीन और विकास भरपूर आस्था का महासागर, श्रद्धा का संगम – महाकुंभ में पावन स्नान Mrs: एक कहानी जो दिल छूएगी, सोच बदलेगी