RADA
छत्तीसगढ़
Trending

इस शानदार जीत के साथ भाजपा जन-जन के कल्याण के अपने संकल्पों को पूरा करके कांग्रेस मुक्त प्रदेश बनाएंगे : सवन्नी

-प्रदेश की जनता का बहुत बहुत आभार: भूपेंद्र सवन्नी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व नगरीय निकाय चुनाव समिति के प्रदेश संयोजक भूपेन्द्र सिंह सवन्नी ने कहा कि निकाय चुनावों में इस शानदार जीत के साथ भाजपा सर्वतोमुखी विकास के साथ-साथ जन-जन के कल्याण के अपने संकल्पों को पूरा करके पूरे प्रदेश को अन्याय, आतंक, भ्रष्टाचार और छल-कपट के कांग्रेसी टूलकिट-एजेंडे से मुक्त प्रदेश बनाने का काम करेगी। भाजपा की जीत के लिए प्रदेश की जन-शक्ति का आभार मानते हुए श्री सवन्नी ने कहा कि कांग्रेसी-दुराग्रह को जनता ने पूरी तरह खारिज कर दिया है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सवन्नी ने उपचुनाव के नतीजे को भाजपा के विश्वास के अनुरूप बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने जिस दोहरे राजनीतिक चरित्र का प्रदर्शन करके प्रदेश के नगरीय निकायों को अराजकता की दिशा में धकेलने का षड्यंत्र रचा था, जनता ने उसका करारा जवाब कांग्रेस को दे दिया है और कांग्रेस की दुर्गति उसी का परिणाम है। भाजपा के विकास और सुशासन के प्रति अगाध समर्थन की प्रचंड आंधी में कांग्रेस एक बार फिर तिनके की तरह उड़ गई है। अब छत्तीसगढ़ में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार और अधिक ताकत के साथ न केवल युवाओं, महिलाओं की प्रतिभा के अनुरूप उनके विकास और रोजगार के अवसरों को बढ़ाएगी, अपितु उनकी संभावनाओं के आकाश पर उनके सपनों को उड़ान भरने का पूरा मौका देगी। श्री सवन्नी ने कहा कि भाजपा की यह जीत जनता-जनार्दन के संकल्पों की जीत है। जनता ने भाजपा के अटल विश्वास पत्र पर जो भरोसा जताया है, भाजपा की सरकार विकास का विजन, जनकल्याणकारी नीति और सेवा व सुशासन की नीयत के साथ प्रदेश को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी। इसके लिए हमारी प्रतिबद्धता असंदिग्ध है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका