
रायगढ़। पूंजीपथरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आज गुरुवार काे ग्राम पानीखेत में एक युवक को अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : स्वस्थ खानपान से पाएं हाई बीपी से राहत!

ये खबर भी पढ़ें : आइये देखें कि दुनिया भर में वेलेंटाइन डै दिन कैसे मनाया जाता है
पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम पानीखेत दर्रीपारा निवासी सुन्दर साय राठिया अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री के लिए पैदल ही ग्राम तराईमाल, गेरवानी की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए इलाके में घेराबंदी की और संदिग्ध को ग्राम गेरवानी स्थित वीआईपी ढाबा के पास पकड़ लिया।
ये खबर भी पढ़ें : विटामिन बी12 के शाकाहारी स्रोत और बेहतर अवशोषण के लिए सुझाव
तलाशी में युवक के पास 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक की जरिकेन में करीब आठ लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 800 रुपये है।
ये खबर भी पढ़ें : विक्रांत मैसी ने पहली बार दिखाया अपने बेटे का चेहरा
पूछताछ में आरोपित सुन्दर साय राठिया (उम्र 27 वर्ष) ने अवैध शराब बिक्री के लिए ले जाने की बात स्वीकार कर ली, जिसके बाद थाना पूंजीपथरा में उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
ये खबर भी पढ़ें : बिलासपुर हाईकोर्ट ने अरपा नदी को लेकर जताई चिंता, सचिव से मांगा शपथ पत्र
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, आरक्षक अभिषेक द्विवेदी और विक्रम कुजूर शामिल थे। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अवैध शराब के खिलाफ जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और पुलिस तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सख्ती बरत रही है।
ये खबर भी पढ़ें : CG Big Breaking : छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव : राज्य में 4 बजे तक 68.1% मतदान

