छत्तीसगढ़

त्रिलोचन साहू को मिली साहू समाज आई टी. सेल प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू की अनुशंसा पर आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू द्वारा जारी द्वितीय कार्यकारिणी सूची में त्रिलोचन साहू को प्रदेश मिडिया प्रभारी (आई टी सेल प्रकोष्ठ, छ.ग.प्रदेश साहू संघ) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सावन सोमवार व्रत में न करें ये 5 गलतियां, वरना दिनभर सताएगी चक्कर और कमजोरी की समस्या!

नियुक्ति पर त्रिलोचन साहू ने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू, आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू एवं आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी महामंत्री मनीष साहू जिलाध्यक्ष ग्रामीण हिरामन साहू आरंग तहसील अध्यक्ष फागुराम साहू बलीराम साहू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समाजहित, संगठन की मजबूती तथा डिजिटल माध्यमों से समाज की गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

शराब में ‘नकली स्वाद’ पर FSSAI का बड़ा एक्शन, इन ब्रांड्स पर कसा शिकंजा

उन्होंने कहा कि आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के माध्यम से समाज के युवाओं को जोड़ने, संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से प्रचारित करने तथा डिजिटल सशक्तीकरण के उद्देश्य को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही संगठन के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में साहू समाज को और अधिक संगठित एवं मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। उनके नियुक्ति पर समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button