छत्तीसगढ़

गर्मी का सितम, लू से बचाव के लिए अलर्ट

गर्मी का सितम, लू से बचाव के लिए अलर्ट

रायपुर। रायपुर सहित पूरे छत्‍तीसगढ़ में गर्मी सितम ढा रही है। तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों का हाल बेहाल है। भीषण गर्मी के बढ़ने के बाद लोगों को लू से बचाव के लिए अलर्ट किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों में तापमान तीन डिग्री तक बढ़ेगा। वहीं रायपुर में भी गर्मी बढ़ी है और तापमान में पिछले 24 घंटे की तुलना में दशमलव दो डिग्री की वृद्धि हुई है। रायपुर में पारा 42.2 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि माना में 42.1, बिलासपुर में 41.6, पेण्ड्रारोड में 40, अंबिकापुर में 39.8, जगदलपुर में 39.6 और राजनांदगांव में 42 डिग्री था। हालांकि रायपुर में आधी रात को कुछ देर तेज हवा भी चली। न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस था। गर्मी से बेहाल लोग देर रात तक सपरिवार चहलकदमी कर रहे हैं और राहत के लिए शीतल पेय, आइसक्रीम आदि का सेवन करते देखे गए। घरों, दफ्तरों में लगभग पूरे समय पंखे, कूलर, एसी चल रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका