RADA
मनोरंजन

सुपरस्टार सिंगर 3 में जीते अविर्भव-अथर्व

सुपरस्टार सिंगर 3 में जीते अविर्भव-अथर्व

बिग बॉस ओटीटी 3 के बाद रविवार 4 अगस्त को सुपरस्टार सिंगर 3 ग्रैंड फिनाले हुआ। इसमें केरल के अविर्भव एस और झारखंड के अथर्व बख्शी ने सुपरस्टार सिंगर 3 का खिताब अपने नाम किया। ट्रॉफी के साथ-साथ दोनों बच्चों को प्राइज मनी में लाखों रुपये भी मिले। अविर्भव और अथर्व को इनाम ने 10-10 लाख रुपये मिले हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस सीजन में पहली बार दो विजेताओं की घोषणा की गई, जो सभी के लिए एक आश्चर्य की बात थी। अविर्भव और अथर्व बख्शी ग्रैंड फिनाले में अपने नाम सुनकर उत्साहित थे। अविर्भव एस और अथर्व बख्शी अपनी शानदार गायिकी से लगातार जजेज का दिल जीतते हुए आ रहे थे। इस दौरान सुपरजज नेहा कक्कड़ ने 12 साल के अथर्व बख्शी सिंगर अरिजीत सिंह से भी तुलना कर डाली।

अपनी क्यूटनेस और बेहतरीन गायकी के लिए मशहूर सात वर्षीय अविर्भव एस ने कहा कि वह इस शो को जीतकर बहुत खुश हैं। अविर्भव ने शो जीते के बाद एक बातचीत में कहा, ‘मेरे माता-पिता भी उतने ही एक्साइटेड हैं और मैं उनके चेहरों पर ये खुशी देख सकता हूं। इस तरह का शो जीतना वाकई में बहुत ही अच्छा एहसास है। मैं इस शो से जुड़ी हर चीज को मिस करूंगा। मुझे शो में अपने सभी दोस्तों के साथ समय बिताने में मजा आया। जज से लेकर कैप्टन तक हर कोई मेरा फेवरेट है।’

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका